Monday, February 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeएनटीपीसी सिंगरौली वनिता समाज द्वारा आयोजित इंटरैक्टिव थिएटर कार्यशाला का उद्घाटन

एनटीपीसी सिंगरौली वनिता समाज द्वारा आयोजित इंटरैक्टिव थिएटर कार्यशाला का उद्घाटन

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/शक्तिनगर एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर, वनिता समाज द्वारा “इंटरैक्टिव थिएटर” विषय पर दिनांक 25 जून से 4 जुलाई 2023 तक आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन किया गया । इस कार्यशाला का उद्देश्य थिएटर, फिल्म और प्रदर्शन कला, के माध्यम से एनटीपीसी कर्मचारियों, महिलाओं और बच्चों के छवि निर्माण, टीम निर्माण, नेतृत्व, कार्य जीवन संतुलन एवं समग्र व्यक्तित्व का विकास पर करना है।
इस कार्यशाला के तहत मानव व्यवहार की समझ, जागरूकता एवं भावनात्मक रूप से जुड़ने की क्षमता को विभिन्न गतिविधियाँ जैसे थिएटर, फिल्म, योग, नृत्यआदि के माध्यम से विकसित किया जाएगा।
इस अवसर पर श्रीमती पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा, वनिता समाज ने कहा कि थिएटर सामाजिक कौशल को विकसित करने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि थिएटर लोगों के बीच सम्मान, अभिव्यक्ति और टीम वर्क को बढ़ावा देने की क्षमता को भी विकसित करता है।
इस कार्यशाला के संकाय श्री फिरोज ज़ाहिद खान, निदेशक फिजा आर्ट द्वारा उपस्थित जनों के समक्ष इंटरैक्टिव सत्र में थिएटर के माध्यम से सभी को लाभान्वित किया गया | उन्होंने कहा कि थिएटर सभी को अपने विचार साझा करने और विभिन्न तरीकों से अपनी रचनात्मकता दिखाने का मौका देता है। थिएटर कार्यशाला कई तरीकों से व्यक्तित्व विकास में मदद करती है, भय और अवरोधों को दूर करती है।
इस अवसर पर श्रीमती आरती बेहरा, टाइनी टोट्स प्रभारी, श्रीमती नील कमल भोगल, समाज कल्याण प्रभारी, डॉ ओम प्रकाश, वरिष्ठ प्रबंध (मानव संसाधन), एवं वनिता समाज के वरिष्ठ सदस्याएं आदि उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular