अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का जिला पंचायत अजनर प्रत्यशी और समाजसेवी ने फीता काटकर किया शुभारंभ, टूर्नामेंट के शुभारंभ में दर्शकों की खासी भीड़ नजर आई
महोबा। अजनर गांव के कुरेले मैदान में अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच घंघौरा क्लब और खोई इलेवन टीम के मध्य खेला गया, जिसमें खोई टीम को 43 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इससे पूर्व अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का जिला पंचायत अजनर प्रत्यशी अनिल तिवारी और समाजसेवी दीपेश भारती ने फीता काटकर शुभारंभ किया और अपने भाषण से खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाया। टूर्नामेंट के शुभारंभ में दर्शकों की खासी भीड़ नजर आई। किन्नर करिश्मा अपना योगदान देकर टूर्नामेंट को भव्य रुप देने का प्रयास कर रही हैं।
अजनर मैदान में अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहले मैच का आम्पायरों ने दोनो टीमों के कप्तानों को मैदान मे बुलाकर टास कराकर शुरू कराया। घंघौरा क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेते हुए अपने ओपनर बेस्टमैनों को मैदान पर भेजा, जहां पहले से खोई इलेवन के खिलाड़ी फील्ड पर लगे हुए थे।
अम्पायर के इशारे के बाद मैच शुरू हुआ और घंघोरा टीम के बल्लेबाजों ने निर्धारित दस ओवर में गेंदबाजों की गेंद का सामना करते हुए पांच विकेट खोकर 105 रनों का लक्ष्य विरोधी टीम के समक्ष रखा। दूसरी पारी में खोई इलेवन टीम के बल्लेबाज रन बनाने के लिए उतरे लेकिन घंघोरा के गेंदबाजों के समक्ष टिक नहीं सके और 9.3 गेंद पर 62 बनाकर अपर आल आउट हो गई और घंघौरा टीम ने 43 रनों से टूर्नामेंट का पहला मैच जीत लिया।
इससे पूर्व टूर्नामेंट का मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि अनिल तिवारी ने कहा कि खेल जीवन के लिए बहुमूल्य है, खेल से व्यक्ति को अपने प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। जीवन मे धैर्य व अनुशासन के साथ कठिन परिश्रम करने से निश्चित ही अच्छा परिणाम मिलता है। इसलिए आप सभी खिलाड़ी मेहनत के साथ खेल कर और बेहतर प्रदर्शन से जीत हासिल करें।
उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अपने अपने संभाग का प्रतिनिधित्व करने और ऊर्जा के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित किया और बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। मैच में अम्पायर की भूमिका में माजिद, शिवकुमार रहे, जबकि कमेंट्री के जरिए अभिजीत चंदेल, संतोष राजपूत ने मैच का आंखो देखा हाल बयां किया तो वहीं स्कोर लिखने के लिए राजेश मौजूद रहे। अंत में आयोजक गोपी राजपूत, अरविंद कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त किया।





