Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeItawaद्वितीय चरण में विधायक,जिलाध्यक्ष सहित नए वोट बनवाने में जुटें भाजपाई

द्वितीय चरण में विधायक,जिलाध्यक्ष सहित नए वोट बनवाने में जुटें भाजपाई

इटावा। 6 जनवरी को वोटर लिस्ट जारी होने के बाद से ही प्रदेश में मतदाता गहन पुनरीक्षण(एसआईआर)अभियान का द्वितीय चरण आरम्भ हो चुका हैं।शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता के आवाहन पर भारतीय जनता पार्टी संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता ने अपने अपने स्वयं के बूथ पर रहकर BLO के माध्यम से फॉर्म-6 के भरवाकर नए मतदाताओं को जोड़ने में लग गया हैं।बीते रविवार को चुनाव आयोग द्वारा आयोजित विशेष अभियान में जनपद के सभी BLO को अपने-अपने बूथ पर बैठकर वोटर लिस्ट का वाचन करना था।

भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता के निर्देश पर विधायक,पूर्व सांसद सांसद,ब्लॉक प्रमुख,सभासद,जिला पदाधिकारी,मोर्चा अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष,शक्तिकेंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर उपस्थित रहा।सदर विधायक सरिता भदौरिया ने सदर विधानसभा के शीतला प्रसाद सोरावाल शक्तिकेंद्र के बूथ संख्या 291, 292,293,294,295,296 व 297 पर उपस्थित रहकर फॉर्म-6 भरवाकर नए वोट बनवाए।सदर विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान वोटर सूची व 2003 की वोटर सूची का अवलोकन कर नए मतदाता जोड़ने का कार्य पूरी तन्मयता व तत्परता से कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा हैं।जिन मतदाताओं को ASD सूची में डाल दिया हैं उनके वैध दस्तावेज संबंधित अधिकारी को दिखाकर वोट को बचाने का कार्य कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता सदर विधानसभा के वीणा वादिनी शक्तिकेंद्र पोलिंग स्टेशन के बूथ संख्या 156,157, 158,159,160,161 व 162 पर उपस्थित रहकर नए मतदाताओं के फॉर्म भरवाए।जिलाध्यक्ष श्री गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के समस्त बूथों पर कार्यकर्ताओं द्वारा फॉर्म-6 भरवाकर नए मतदाता, फॉर्म-7 भरवाकर मृत एवं डबल वोट कटवाना व फॉर्म-8 भरवाकर त्रुटि सुधार एवं वोट ट्रांसफर करवाने का कार्य किया गया हैं।एसआईआर अभियान जिला संयोजक व जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने जसवंतनगर विधानसभा के शक्तिकेंद्र भतौरा के बूथ संख्या 155 व 156 पर उपस्थित रहकर नए मतदाताओं के फॉर्म-6 भरवाए। अभियान में समस्त पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular