Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurग्रापए की बैठक में संगठन विस्तार को लेकर हुआ मंथन

ग्रापए की बैठक में संगठन विस्तार को लेकर हुआ मंथन

 

 

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला कार्यकारिणी की बैठक पत्रकार भवन ललितपुर में संपन्न हुई। बैठक में सभी जिला कार्यकारिणी के अलावा सभी तहसीलों के अध्यक्ष एवं ग्रामीण क्षेत्रों के वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे। बैठक में वार्षिक आय व्यय का ब्यौरा, जिला कार्यकारिणी पुनर्गठन एवं मध्य प्रदेश में संगठन के विस्तार को लेकर होने वाली प्रदेश अध्यक्ष की आगामी बैठक की रूपरेखा पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ पत्रकार पुरोधा गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक के प्रारंभ में सभी जिला पदाधिकारियों ने पिछले वर्षों के सभी आय व्यय का अवलोकन किया। तत्पश्चात जिला कार्यकारिणी के विस्तार हेतु पदाधिकारियों के चयन को लेकर विचार मंथन हुआ। पदाधिकारियों के चुने जाने के बाद संगठन की बैठकों में अनिवार्य उपस्थिति और संगठन के प्रति निष्ठा सभी पदाधिकारियों को अनिवार्य रहेगी। सीमावर्ती राज्य मध्यप्रदेश में संगठन का विस्तार करने के लिए ग्रापए के प्रदेश अध्यक्ष के आगमन और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा जिला मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमो को भव्य रूप दिया जाएगा। जिसमें सभी सदस्यों को उनके स्वागत हेतु दायित्वों को सौंपा गया। बैठक में सभी तहसीलों के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे जिनमें जिलाध्यक्ष सुरेश प्रकाश कौन्तेय, रविंद्र दिवाकर जिला संरक्षक, मंडल उपाध्यक्ष सुरेश कुमार टोंटे, आनंद प्रकाश गुप्ता, तहसील अध्यक्ष अभिषेक जैन, वीरेंद्र कुमार सिंघई, बिपिन पांडेय, शिवेंद्र भदौरिया, अंकित कुमार, द्वारिका प्रसाद, राजू तिवारी, प्रवेश श्रीवास्तव, विशाल शांडिल्य, कन्हैया लाल, शिव प्रताप सिंह, रमेश श्रीवास्तव, गिरिराज शरण रावत, मनोज पुरोहित, मनोज त्रिपाठी, प्रवेश कुमार श्रीवास्तव, आशराम तिवारी, राजेन्द्र गोस्वामी, अरविंद कुमार कपासी, अमित गुप्ता, राजेंद्र गोस्वामी, शैलेंद्र पुरोहित, हरिमोहन गोस्वामी, अनिल जैन, विकास सोनी, कपिल नायक उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश प्रकाश कौन्तेय तथा संचालन अभिषेक जैन अनोरा ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular