Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeपलक झपकते ही टप्पेबाजों ने 60 हजार का माल किया पार--

पलक झपकते ही टप्पेबाजों ने 60 हजार का माल किया पार–

अवधनामा संवाददाता
एसपी के पहुँचने से पहले टप्पेबाजों ने दी गोलाघाट पर दस्तक।

सुल्तानपुर। जिले में सक्रिय टप्पेबाजों ने फिर सिगरेट से भरा झोला उड़ा लिया।पुलिस बूथ के उद्घाटन के लिए पर डेढ़ बजे पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा को पहुँचना था।उनके पहुंचने से चंद मिनट पहले ही नगर के गोलाघाट पर गिरोह ने माल उड़ा लिया।
सेल्समैन ने शाहगंज हेड आफिस स स्टाफ को बुलाकर आपबीती बताई।मौके पर पुलिस भी पहुँची।
सेल्समैन सत्य नारायण यादव के मोपेड से 60 हजार कीमती सिगरेट से भरा का झोला टप्पेबाजों द्वारा गायब कर दिया गया।
इससे पहले नगर के पयागीपुर, शाहगंज, जेल मोड़, अमहट, लखनऊ नाका, बस स्टेशन से लाखों रुपये कीमत के माल भरा हुआ झोला माल समेत टप्पेबाज गायब कर चुके हैं।कम्पनी के वरिष्ठ कर्मी सुरेश पांडेय ने बताया कि कई मामलों में तहरीर देने के बावजूद मुकदमा नही दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular