संभलःअवधनामा संवाददाता बिजली चोरी की धर पकड़ के लिए अधिकारियों की टीम ने संभल में चलाया बड़ा अभियान। डीएम और एसपी के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने सुबह के समय शुरू की छापा मार कार्यवाही। अधिकारियों को दलबल के साथ देख मचा हड़कंप। बिजली चोरों की शामत आई।81 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बिजली अधिकारियों के साथ शहर के मौहल्ला सरायतरीन और रायसत्ती में बिजली चेकिंग अभियान चलाया जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैसिया पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार ने सुबह सुबह बिजली अधिकारियों के साथ बिजली चेकिंग अभियान चलाया जिसमें एक मस्जिद समेत कई जगहों पर बिजली की चोरी पकड़ी गई प्रशासन की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया बिजली चेकिंग अभियान जारी रहेगा बिजली चेकिंग के दौरान बिजली की चोरी करते हुए पकड़े गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.





