Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeSliderगाजीपुर में लापरवाही से खुला सड़क पर कुआं, सड़क धंसने से बढ़ी...

गाजीपुर में लापरवाही से खुला सड़क पर कुआं, सड़क धंसने से बढ़ी चि‍ंता, बड़ा हादसा टला

Gazipur news गाजीपुर ज‍िले में सड़क बनाने वाले ठेकेदार की लापरवाही से सड़क धंस गई और कुआं खुल गया। कुएं को बिना ढके सड़क बनाने से बारिश में सतह धंस गई। स्थानीय लोगों ने हादसे से बचने के लिए बांस-बल्ली लगाई। नगर पालिका की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।

गाजीपुर। नगर पालिका और ठेकेदारों की बड़ी लापरवाही से नगर में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। ठेकेदार ने ऐसी मनमानी किया कि छह-सात फीट चौड़ा कुंआ को बिना ढके ही उसपर सड़क बना दिया। बरसात में सड़क की उतरी सतह धंसी तो कुंआ का मुंख खुल गया।

हालांक‍ि यह बेहतर संयोग अच्छा रहा कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। अब लोग नगर पालिका की तत्कालीन ईओ व ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

दरअसल, करीब एक वर्ष पूर्व नगर में जाम की समस्या को देखते हुए महुआबाग से ददरीघाट को जोड़ने के लिए करीब 40 फीट चौड़ी सड़क बनाई गई। ताकि लोग इस सड़क से आ जा सकें और फुटपाथ के ठेला खोमचा वालों को किनारे दुकानें लगाने की अनुमति दी जा सके। सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार ने मनमानी करते हुए छह-सात फीट चौड़ा कुंआ पर बिना स्लैब डाले ही सड़क बना दी और अधिकारियों ने बजट भी पास कर दिया।

मगर एक सप्ताह पूर्व हुई भारी बारिश ने सड़क निर्माण में ठेकेदार की लापरवाही को बेपर्दा कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के नीचे बने इस पुराने कुएं को बिना भरे और बिना स्लैब डाले सड़क बनाई गई थी, जिससे बारिश के दबाव में सड़क का ढहना तय था। इस हादसे का शिकार होने से मात्र संयोग से बचा गया क्योंकि कुएं के ऊपर कोई दुकान नहीं थी।

इस खतरनाक स्थिति के बावजूद नगर पालिका की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय दुकानदारों ने अपने स्तर पर इस खुली जगह को बांस और लकड़ी से घेरकर दुर्घटना से बचाव का प्रयास किया है। फिलहाल, अफीम फैक्ट्री के पास खुला हुआ कुआं क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है और नगर पालिका की खामोशी सवालों के घेरे में है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular