Thursday, January 22, 2026
spot_img
HomeNationalबेंगलुरु में बैंकर पत्नी ने भेजा तलाक का नोटिस, पति ने गोली...

बेंगलुरु में बैंकर पत्नी ने भेजा तलाक का नोटिस, पति ने गोली मारकर कर दी हत्या; अवैध संबंधों का था शक

बेंगलुरु। बेंगलुरु के मगदी रोड इलाके में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत 39 वर्षीय महिला की उसके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपित ने बाद में मगदी रोड पुलिस स्टेशन के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया और अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

पीड़िता की पहचान बालमुरुगन की पत्नी भुवनेश्वरी के रूप में हुई है। पीड़िता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बसवेश्वरननगर शाखा में कार्यरत थी। वह अपने दो बच्चों के साथ बेंगलुरु के राजाजीनगर में रहती थी।

आरोपित 40 वर्षीय बालमुरुगन एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वह पहले बेंगलुरु में कार्यरत था। इनका विवाह 2011 में हुआ था। कलह के कारण वे पिछले डेढ़ साल से अलग रह रहे थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपित को अपनी पत्नी पर दूसरे से अवैध संबंध होने का शक था। इस कारण उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे। भुवनेश्वरी कानूनी रूप से अलग होना चाहती थी। लेकिन इसके लिए आरोपित सहमत नहीं था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular