गोण्डा। दिनांक 06.12.2025 को थाना परसपुर में 05 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत हुआ था, जिसमें गिरफ्तारी से बचने हेतु अभियुक्त मलखान सिंह (गैंग- सदस्य) फरार चल रहा था। जिसकी जल्द से जल्द गिऱफ्तारी हेतु पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन श्री अमित पाठक द्वारा 50,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था, जिसके क्रम में दिनांक 21.01.2026 को एसटीएफ लखनऊ व परसपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में गैंगस्टर मलखान सिंह पुत्र राकेष उर्फ भोदर को “मरचौर मोड ग्राम हरदिहा डीहा टावर” के पास थाना परसपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त एक आपराधिक गिरोह का सदस्य है जो भौतिक एवं आर्थिक लाभ प्राप्त करने हेतु चोरी/नकबजनी/लूट आदि की घटनाओं को कारित किया करते हैं । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।





