Monday, February 23, 2026
spot_img
HomeMarqueeसेठ वीरेन्द्र कुमार महाविद्यालय में एनएसएस शिविर में योग का महत्व बताया

सेठ वीरेन्द्र कुमार महाविद्यालय में एनएसएस शिविर में योग का महत्व बताया

जालौन(उरई)। गढ़ा न्यामतपुर, उरगांव रोड स्थित सेठ वीरेन्द्र कुमार महाविद्यालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन श्री शनिधाम, न्यामतपुर जालौन में किया जा रहा है। शिविर में स्वयंसेवकों को योग के माध्यम से रोगों से दूर रहने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अवनीश दीक्षित ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से अनेक प्रकार के रोगों को दूर किया जा सकता है और शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। द्वितीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी विनय दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि योग हमारे महर्षियों द्वारा दिया गया अनमोल वरदान है, जिसे अपनाकर व्यक्ति मानसिक एवं शारीरिक विकास कर सकता है।

उपस्थित वक्ताओं ने योग को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि छात्र जीवन में योग की विशेष भूमिका है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि लक्ष्य प्राप्ति में भी सहायक सिद्ध होता है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के अवधेश दीक्षित, गोपालजी खेमरिया, राघवेन्द्र पटेल, प्रगति भदौरिया, वीरेन्द्र नायक, आकांक्षा श्रीधर, राजकुमार याज्ञिक, शालू पटेल, गिरिजारंजन, चन्द्रभान सेंगर, मनीष याज्ञिक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। स्वयंसेवकों में अंशिका भदौरिया, सौरभ, शालू, सुमित सेंगर, प्रवीण, अविनाश विश्वास, छाया आदि ने सक्रिय सहभागिता निभाई। शिविर के अंत में सभी स्वयंसेवकों ने नियमित योग करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular