डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस एक विशेष अभियान चलाया गया जिसमे आज गर्भवती माता की प्रसव पूर्व जांच के अंतर्गत सभी गर्भवतियों महिलाओं को अपनी देखभाल रखना बहुत जरूरी है उनको खान पान में ऐसी चीज लेना चाहिए जिससे नौजात शिशु स्वस्थ रहे।
इसी क्रम में गुरुवार को शोएब अख्तर बीएमसी यूनिसेफ द्वारा टीकाकरण से उदासीन परिवारों के एडॉकेसी के अंतर्गत गर्भवती माता को भी अपनी देखरेख एवं समय समय पर जांच आदि कराने तथा इस गर्मी को देखते हुए सभी को डायरिया से बचना के लिए संवाद किया।
बीएमसी यूनिसेफ द्वारा ग्राम पंचायत गौहनिया राज, भगवानपुर में उदासीन परिवारों से जन संपर्क कर टीकाकरण के महत्व को बताते हुए टीकाकरण करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता कांति, कुसुम, उषा और एएनएम माधुरी मौर्य मौजूद रहे।





