Friday, May 16, 2025
spot_img
HomeMarqueeआईएमए की कार्यकारिणी का गठन, डॉ.सुभाष बने अध्यक्ष

आईएमए की कार्यकारिणी का गठन, डॉ.सुभाष बने अध्यक्ष

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। आईएमए की नवगठित कार्यकारिणी में वर्ष 2022-23 के लिए सुभाष सहगल को अध्यक्ष, अवनीश सिंघल को सचिव व विकास अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। जबकि वर्ष 2023-24 के लिए डॉ.कलीम अहमद का अध्यक्ष पद के लिए चयन किया गया।
आईएमए भवन में संस्था के मुख्य संरक्षक व सीएमओ डॉ.संजीव मांगलिक की अध्यक्षता में आईएमए की कार्यकारिणी गठित कर नये पदाधिकारियों को आयोजित कार्यक्रम में शपथ दिलायी गयी। जिसमंे सर्वसम्मति से 2022-23 के लिए अध्यक्ष डॉक्टर सुभाष सहगल, सचिव डॉ. अवनीश सिंघल तथा कोषाध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा वर्ष 2023-24 के सत्र के लिए पहले से ही अध्यक्ष पद के लिए डॉ.कलीम अहमद का चयन किया गया। कार्यकारिणी में डॉ.डीके गुप्ता, डॉ.पूनम मखीजा तथा डॉ.रजनीश सिंघल को वाईस प्रेसिडेंट, डॉ.विनीता मल्होत्रा, डॉ.सौम्या जैन, डॉ. नीरज आर्य, डॉ.नीतू जैन को क्रमशः सामाजिक सचिव, वैज्ञानिक सचिव, खेल सचिव तथा सांस्कृतिक सचिव की शपथ ग्रहण की। आगामी शैक्षिक सेमिनार के लिए डॉ.रजनीश दहुजा को संयोजक तथा डॉ.विवेक बनर्जी को आईएमए पत्रिका संपादक के तौर पर जिम्मेदारी दी गई। शपथ ग्रहण समारोह में मोहन सिंह, डॉ.प्रवीण शर्मा, डॉ.सुभाष सहगल डॉ.अवनीश सिंघल सिंघल डॉ.रजनीश सिंघल डॉ.रजनीश दाहूजा डॉ.विवेक बनर्जी डॉक्टर संजीव मित्तल डॉ.कलीम अहमद, डॉ.जयपाल चंद, डॉ.विक्रांत मेंहदीरत्ता, डॉ.पंकज खन्ना, डॉ.निरंकारी, डा.आरएन बंसल, डा.प्रशांत खन्ना, डा.संजीव अग्रवाल, डा.संजय चौहान आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular