Sunday, December 14, 2025
spot_img
Homekhushinagarचित्र परिचय 1 विशालकाय नीम का पेड़

चित्र परिचय 1 विशालकाय नीम का पेड़

कुशीनगर में नीम का पेड़ गिरने से छः लोग दबे, दो की मौत, चार गंभीर

पडरौना नगर के लक्ष्मीबाई स्कूल के पीछे एक मंदिर स्थान पर गिरा पेड़ 

कुशीनगर। पडरौना में शनिवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। कोठा दरबार लक्ष्मीबाई स्कूल के पीछे सातों बहिनिया स्थान पर एक विशाल नीम का पेड़ अचानक गिर गया। इस हादसे में पेड़ के नीचे दबने से छह लोग घायल हो गए। पेड़ गिरने से मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को निकाला गया। घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया, जिनमें से दो की मौत हो गई, अन्य चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य सेवाएं मौके पर पहुंच चुकी हैं, घायलों का इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार पडरौना नगर के कोठा दरबार लक्ष्मीबाई स्कूल के पीछे सातों बहनिया नाम के एक स्थान है। यहां बहुत ही पुराना निम का पेड़ है। मंगलवार की शाम अचानक गिर गया जहां से कई लोग गुजर रहे थे, जिनमें से छह लोग पेड़ के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद लोगों और स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को निकाला, लेकिन दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी थी। मृतकों में सभासद कृष्णा पटेल (45) व छोटेलाल श्रीवास्तव (48) शामिल है।

बताया जा रहा है कि दोनों बहुत ही मिलनसार व व्यवहार कुशल व्यक्ति है। इन दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने पहले ही कई बार खतरनाक पेड़ों को काटने की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिला प्रशासन ने इस घटना की जांच का आश्वासन दिया है और मृतक के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। साथ ही, नगर निगम को शहर में खतरनाक पेड़ों की जांच करके उन्हें काटने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस दोनों शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायलों का इलाज जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular