Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homekhushinagarचित्र परिचय 1 आशीष के मौत पर विलाप करते परिजन

चित्र परिचय 1 आशीष के मौत पर विलाप करते परिजन

सिधुआ स्थान मंदिर के महंथ के बेटे की हार्ट अटैक से मौत

आशीष का शव मंदिर पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

कुशीनगर। सिधुआ स्थान मंदिर के महंथ योगेश्वर नाथ त्रिपाठी के छोटे बेटे आशीष त्रिपाठी की लखनऊ आवास में हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। मौत की खबर मिलते है परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे अत्यंत विनम्र, शालीन और मृदभाषी स्वभाव के थे। शनिवार को सिधुआ मंदिर परिसर में अंतिम संस्कार किया गया।

बताया जाता है कि दिवंगत आशीष त्रिपाठी अपने बड़े भाई मंजीत त्रिपाठी के आलावा गांव के ही तीन अन्य लड़कों के साथ अयोध्या दर्शन करने के लिए अपने ही निजी वाहन से घर से निकले थे। देर रात अचानक किराए के आवास में ठहरे दिवंगत आशीष त्रिपाठी के साथ अन्य सहयोगी लड़के जब सो रहे थे इसी दौरान दिवंगत आशीष त्रिपाठी अपने बिस्तर से उठे और अचानक गश खाकर गिर पड़े। गिरने की आवाज सुने एक साथी अन्य सहयोगियों के साथ आनन-फानन में आशीष को नजदीकी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने चिकित्सा उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया।

निधन की सूचना मिलते ही शुभचिंतक सिधुआ स्थान मंदिर पहुंचना शुरू कर दिया। आशीष के निधन के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। लखनऊ एंबुलेंस से आशीष का शव शनिवार को मंदिर पहुंचने ही चीख पुकार मच है। यहीं मंदिर परिसर में आशीष का अंतिम संस्कार के दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular