Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeइक्षित वर्मा प्रथम,मो.हाशिर द्वितीय व रौनक व वंशिका ने तृतीय स्थान पाकर...

इक्षित वर्मा प्रथम,मो.हाशिर द्वितीय व रौनक व वंशिका ने तृतीय स्थान पाकर सेंटमेरी का नाम रौशन किया

अवधनामा संवाददाता

इटावा। सीबीएसई इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में इक्षित वर्मा 97 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम,मो.हाशिर 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा रौनक व वंशिका ने 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर सेंटमेरी इन्टर कालेज का नाम रौशन किया।सेंटमेरी इंटर कालेज के प्रिंसिपल फादर जोबी जोसेफ व मैनेजर फादर बिंसन ने सीबीएसई इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए बताया कि जाज़बिया हसन ने 94.6 प्रतिशत,लक्ष्य त्रिपाठी व मनताशा तैमूरी 94,अर्पिता दीक्षित 93.8,रिधिमा गोयल,आरना दिवाकर 93.6,शांभवी द्विवेदी 93.2,निशा 92.2, चिराग श्रीवास्तव 91.8,यश दुबे 90.8,अंशिका दुबे 90.6,शीरीन अनीश 90.4 व अरुण प्रताप सिंह यादव ने 90.2 प्रतिशत अंक पाकर सेंटमेरी का नाम रौशन किया है। प्रिंसिपल फादर जोबी जोसेफ व मैनेजर फादर बिन्सन सहित सेंटमेरी परिवार ने सभी मेधावियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इंटरमीडिएट के सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular