Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeSliderE-KYC नहीं कराई तो रुक सकती है आपकी सब्सिडी, सरकार की इस...

E-KYC नहीं कराई तो रुक सकती है आपकी सब्सिडी, सरकार की इस योजना का जरूर लें लाभ

ई-केवाईसी न कराने वाले गैस उपभोक्ताओं को सब्सिडी से वंचित होना पड़ सकता है। इंडेन गैस डीलर आदित्य कुमार मिश्रा ने ग्राहकों से बैंक खातों की केवाईसी अपडेट कराने का आग्रह किया है। साथ ही जिन उपभोक्ताओं के गैस पाइप को 5 साल हो गए हैं उन्हें सुरक्षा पाइप बदलने की सलाह दी गई है ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके।

लखीमपुर। ई केवाईसी न करवाने वाले गैस उपभोक्ता मिलने वाली सब्सिडी से वंचित हो सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने बैंक खातों की केवाईसी करवाना जरुरी है।

इंडेन गैस के डीलर आदित्य कुमार मिश्रा ने उपभोक्ताओं को अवगत कराया है कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बैंक खातों की ई केवाईसी नहीं कराई है उनको गैस सब्सिडी से वंचित होना पड़ सकता है। इसलिए समय रहते प्रत्येक उपभोक्ता अपने खातों की केवाईसी करवा ले।

जिससे गैस सब्सिडी की धनराशि उनके बैंक अकाउंट में भेजी जा सके। इसी के साथ साथ जिन उपभोक्ताओं की घरों की गैस पाइप को पांच वर्ष पूरे हो चुके हो वह गैस सुरक्षा पाइप गैस एजेंसी बिजुआ के स्टाफ से बदलवा ले जिससे किसी अनहोनी घटना से बचाव हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular