Sunday, May 18, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshDevband'हिंदू मुस्लिम  भाईचारा मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा

‘हिंदू मुस्लिम  भाईचारा मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा

हिंदू मुस्लिम भाईचारा समिति के नए पदाधिकारियों का स्वागत
देवबंद : हिंदू मुस्लिम भाईचारा समिति के कार्यक्रम में समिति के नए पदाधिकारियों व सदस्यों का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने हिंदू मुस्लिम एकता को मजबूत करने पर बल दिया।
मोहल्ला दुद्धा में हुए कार्यक्रम में अजय गांधी , नसीम अंसारी एड. व संरक्षक हाजी शाहिद सुहैल ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। कहा कि हिंदू मुस्लिम  भाईचारा मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा। इस दौरान सर्वसम्मति से सेठ कुलदीप कुमार, अशोक कुमार गुप्ता, नसीम अंसारी एड. और मंसूर अनवर खां को मार्गदर्शक, पप्पू प्रधान को ब्लाक अध्यक्ष, अजय गांधी को नगर प्रभारी, नीरज कंसल को नगर उपाध्यक्ष, धर्मपाल सिंह को संयुक्त मंत्री, ऋषि कपूर को नगर युवा अध्यक्ष, रामगोपाल वर्मा को नगर उपाध्यक्ष और शादाब गौड़ को नगर महामंत्री मनोनीत किया गया। इसके अलावा मांगेराम, हाजी चांद अंसारी, सोनू सिंघल, हाजी रेहान अंसारी, शाहनवाज कुरैशी, इमरान, गुलजार और सोनू शर्मा को सदस्य बनाया गया। सभी का माल्र्यापण कर स्वागत किया गया। संचालन महामंत्री विवेक तायल व अंसार मसूदी ने किया। सलीम उस्मानी, अजय गर्ग, दीन मोहम्मद अंसारी, आशुतोष शर्मा, डा. जुबैर अंसारी, वजाहत अनवर, दिलशाद चार्ली आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular