Monday, March 3, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiमनचला शोहदा आपके साथ छेड़छाड़ करता है तो घबराये नही पुलिस को...

मनचला शोहदा आपके साथ छेड़छाड़ करता है तो घबराये नही पुलिस को बताये

मसौली बाराबंकी। नारी सशक्तीकरण व महिला सुरक्षा उद्देश्य हेतु चलाई जा रही जनकल्याण योजना मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत बुधवार को मसौली पुलिस की महिला सुरक्षा दल द्वारा पंचायत भवन बड़ागांव मे आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम मे किशोरियो को जागरूक किया। इंस्पेक्टर राजेश यादव ने कार्यक्रम मे उपस्थित किशोरियो एव युवतियो से रूबरू होते हुए कहा कि स्कूल कॉलेज रास्ते आते जाते समय अगर कोई मनचला शोहदा उनके साथ छेड़छाड़ करता है तो घबराएं नहीं बल्कि यूपी सरकार द्वारा महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जारी किए गए टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं,उन्हें तत्काल सहायता मुहैया कराई जाएगी तथा अपने साथ गलत होने पर चुप ना रहे क्योंकि एक बार की चुप्पी आगे जाकर बड़ा रूप ले लेती है।

उपनिरीक्षक शिवकुमार ने किशोरियो को साइबर क्राइम से बचने के भी उपाय बताएं। उन्होंने महिला अपराध से जुड़े कानूनी प्रावधान एवं यूपी पुलिस द्वारा महिलाओं और छात्राओं को सशक्त करने के लिए चलाई जा रही सेवाओं के बारे में बताया उपनिरीक्षक ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि उनके सबसे नजदीक माता-पिता होते हैं। हर बात अपनी माता, बड़ी बहन एवं स्कूल अध्यापिका से साझा करना चाहिए। महिला सुरक्षा दल की महिला कांस्टेबल अच्छी बी ने कार्यक्रम मे मौजूद किशोरियो को जागरूक करते  वूमेन पावर लाइन के लिए 1090,आपातकालीन सेवा के लिए 112,महिला हेल्पलाइन के लिए 181,चाइल्ड लाइन के लिए 1098,एंबुलेंस सेवा के लिए 108,स्वास्थ्य सेवा के लिए 102,फायर ब्रिगेड के लिए 101 तथा साइबर संबंधी सुरक्षा के लिए टोल फ्री नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी। मिशन शक्ति फेज 5 के जागरूकता कार्यक्रम मे ग्राम प्रधान नूर फातिमा, पंचायत सचिव जैसराम, कंसल्टिंग इंजीनियर प्रदीप कुमार , डा0 नीलिमा गुप्ता, डा0 प्रीति सिंह, प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद महेंद्र कुमार, आरक्षी आकाश मौर्या  विकाश यादव क संजय विश्वकर्मा ,पंचायत सहायक सैय्यदा बानो सहित प्रतिभागी किशोरियाँ मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular