Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeकिसानों की समस्याओं को लेकर भाकिसं ने किया प्रदर्शन

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकिसं ने किया प्रदर्शन

 

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। भारतीय किसान संघ ने आज किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया और इस संबंध में जिलाधिकारी से भी वार्ता की।
आज जिला मुख्यालय परिसर में भाकिसं के धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी ने कहा कि सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि पुनः सरकार बनने पर किसानों को टयूबवैल बिजली सिंचाई के लिए मुफ्त देंगे, लेकिन सरकार बनने के दो माह बाद भी अभी तक बिजली माफ नहीं की गयी है। जिलाध्यक्ष राहुल त्यागी ने कहा कि कृषि उपयोग होने वाले आदान लगातार मंहगे होते जा रहे है। उन्होंने मांग की कि सरकार किसानों से किये गये वादो को पूर्ण करें और नहर की तर्ज पर टयूबवैल का बिल भी माफ किया जाये। यदि शीघ्र ही सरकार ने वादो को पूर्ण न किया, तो किसान संघ संपूर्ण प्रदेश में आंदोलन को विवश होगा। इस दौरान राकेश त्यागी, नीरज, दीपक चौधरी, अरूण चौधरी, इन्तखाब प्रधान, रजनीश चौधरी, अमित राणा, अभिमन्यु, गौतम, अमन, विशाल त्यागी, प्रेमचंद, सुखदेव काम्बोज, मेनपाल सैनी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular