विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के बाद, रश्मिका का मातृत्व पर दिया गया एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। उन्होंने अपनी शादी से पहले बच्चों के प्रति गहरा लगाव और उन्हें बचाने के लिए एक योद्धा की तरह मजबूत रहने की इच्छा व्यक्त की थी।
विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने 26 मार्च, 2026 को उदयपुर में शादी कर ली। इसे कपल ने VIROSH नाम दिया। आज यानी 4 मार्च, 2026 को कपल का वेडिंग रिसेप्शन है जिसमें कई राजनीतिक हस्तियों और इंडस्ट्री से उनके दोस्त इसमें शामिल होंगे।
कपल ने सोशल मीडिया पर शादी की अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर की थीं और हर कोई इस पर अपना प्यार लुटा रहा था। इस बीच रश्मिका का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने मातृत्व भाव और अपने होने वाले बच्चों की सुरक्षा के प्रति वॉरियर जैसा फील करती हैं पर बात की थी।
अपने बच्चों के लिए क्या सोचती हैं रश्मिका?
शादी से पहले रश्मिका ने बहुत पहले मां बनने की इच्छा जाहिर की थी। गुल्टे इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में रश्मिका ने बताया था कि वो अपने फ्यूचर किड के लिए किस तरह की जिम्मेदारी महसूस करती हैं।
रश्मिका ने ग्रैंड वेडिंग से पहले एक इंटरव्यू में बेबी प्लानिंग को लेकर बात की और कहा कि बच्चों को लेकर वो नैचुरली केयरिंग और प्यार वाली भावना रखती हैं। एक्ट्रेस ने कहा,“मैं अभी मां भी नहीं बनी हूं, लेकिन मुझे अभी से महसूस हो रहा है… मुझे पता है कि मेरे बच्चे होंगे, और मुझे यह जानकर बहुत खुशी हो रही है। लेकिन इन नन्हे-मुन्नों के लिए, जो अभी पैदा भी नहीं हुए हैं, मुझे अभी से बहुत गहरा लगाव महसूस हो रहा है।”
खुद को मेंटली मजबूत रखना चाहती हैं एक्ट्रेस
एक्ट्रेस ने कबूला कि वो मदरहुड के लिए खुद को फिजीकली और मेंटली मजबूत करने की कोशिश करती हैं ताकि वो जरूरत पड़ने पर उनके लिए कोई भी लड़ाई लड़ सके। उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों की रक्षा के लिए बिल्कुल फिट होना चाहती हैं इस तरह जैसे कि वह किसी युद्ध में जा रही हैं। मंदाना ने कहा कि मैं उन्हें सुरक्षित रखने के लिए कुछ भी कर सकती हूं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना आने वाले समय में शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ कॉकटेल 2 में नजर आएंगी। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसके अलावा वो विजय के साथ रणबाली में नजर आएंगी।





