Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeSlider'मैं टीम इंडिया को...,' जिम्बाब्वे के खिलाफ तूफानी पारी खेलने के बाद...

‘मैं टीम इंडिया को…,’ जिम्बाब्वे के खिलाफ तूफानी पारी खेलने के बाद तिलक वर्मा ने भरी हुंकार, आलोचकों को दिया करारा जवाब

तिलक वर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक संघर्ष कर रहे थे। तिलक के बल्ले से अच्छी स्ट्राइक रेट के साथ रन नहीं निकल रहे थे। उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में नया रोल दिया गया, जिसको लेकर उन्होंने अपनी राय दी है।

टीम इंडिया के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में शानदार पारी खेली। वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक संघर्ष करते हुए दिखाई दिए थे लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्हें फिनिशर का नया रोल मिला। तिलक ने अपनी नई भूमिका को बखूबी निभाया उन्होंने 44 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को 250 के पार पहुंचाया।

तिलक टी20 वर्ल्ड कप में धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे, जिसकी वजह से उनकी आलोचना हो रही थी। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में वे शानदार लय में दिखाई दिए। अच्छा प्रदर्शन करने के बाद तिलक ने बताया कि वे टीम के हित के लिए सब कुछ करेंगे। उनका कहना था कि टीम उन्हें, जो भी रोल देगी, उसे निभाने से वे पीछे नहीं हटेंगे।

तिलक वर्मा ने दिया बयान

मैच के बाद तिलक ने कहा, मैं हमेशा यही कहता हूं कि टीम को जिस चीज की जरूरत होगी, मैं वो करने के लिए तैयार हूं। पिछले चार सालों से मैं मुंबई इंडियंस के लिए यही करता आया हूं। टीम ने मुझे, जो भी भूमिका दी है, उसे मैंने निभाया है। मैंने भारतीय टीम के लिए भी कुछ मैच इस परिस्थिति में खेले हैं। इसीलिए मैं इसके लिए तैयार हूं। मुझे बस एक पारी का इंतजार था और मैं भगवान का धन्यवाद देता हूं कि वो एक पारी मेरे बल्ले से आ चुकी है। ये सही समय पर आया है और मुझे भरोसा है कि मैं आगे चलकर टीम को मैच जिता सकता हूं।

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले तिलक संघर्ष करते हुए दिखाई दे रहे थे। इसके चलते उन्हें ड्रॉप करने की बातें होने लगी थी। चेन्नई में खेले गए मुकाबले से पहले तिलक का टूर्नामेंट में स्कोर 25, 25, 25, 31 और 1 रन था। यही नहीं उनका स्ट्राइक रेट भी 120 से नीचे का था।

जिम्बाब्वे के खिलाफ तिलक की पारी

तिलक वर्मा टी20 वर्ल्ड कप में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आ रहे थे। हालांकि, वे गेंद को ठीक से हिट नहीं कर पा रहे थे और बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो जा रहे थे। जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्हें नई भूमिका दी गई और छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। उन्होंने कमाल की बैटिंग की और 16 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular