सैकड़ों छात्र–छात्राओं ने मतदाता शपथ लेकर सभी को मतदान करने का संदेश दिया
महत्वपूर्ण ख़बर अम्बेडकरनगर मां तिलेसरा देवी पी०जी० कॉलेज, भसड़ा टांडा, जनपद अम्बेडकर नगर के प्रांगण में मतदाता–2026 के अंतर्गत एक भव्य जन-जागरूकता शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। जिसको दिनांक 24 जनवरी व 25 जनवरी को इस शपथ ग्रहण में महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र–छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आमजन को मतदान के प्रति जागरूक करने का शपथ लिया। शपथ ग्रहण का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर से हुआ। शपथ ग्रहण में शामिल छात्राओं ने स्वयं मतदान करने और दूसरे को मतदान के प्रति जागरूक करने आदि के बारे में शपथ लिये। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि मतदान में युवाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।
ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं मुख्य नियंता डॉ० सुशील कुमार ने छात्रों को सुरक्षित यातायात की आदतों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर बी०एड० विभागाध्यक्ष डॉ० अश्वनी कुमार , एन०एस०एस० कार्यक्रमाधिकारी अभिषेक पांडेय (द्वितीय इकाई) एवं डॉ० शिवानी श्रीवास्तव (प्रथम इकाई) ने भी छात्रों को मतदान करने की जानकारी देते हुए कहा कि मतदान करना अधिकार है।
इसलिए मतदान अवश्य करें।शपथ ग्रहण में महाविद्यालय के शिक्षकगण प्रमोद पटेल, सुनील कुमार वर्मा, सुश्री लक्ष्मी देवी, सुश्री अंशिका रानी, इंद्रेश कुमार, शिव प्रकाश , संदीप सहित अन्य प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाएं उपस्थित रहीं। छात्र–छात्राओं में रुबी प्रजापति, रिमझिम वर्मा, रिंका, गरिमा गौड़, मोनिका, स्नोव्हाइट, साक्षी वर्मा, रूपाली, रुचि प्रजापति, शर्तिमा, सोनाली, प्रीति सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।





