Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomeMarquee18 दिसम्बर को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करेंगे शाहजहांपुर के सैकड़ों...

18 दिसम्बर को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करेंगे शाहजहांपुर के सैकड़ों कांग्रेसी :रजनीश गुप्ता

शाहजहांपुर।कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन टाउन हॉल पर पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार आम जनता की समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए पूरे प्रदेश में नफरत का बीज बो रही है, जिसका ताजा उदाहरण बहराइच और संभल की घटनाएं हैं।उन्होंने कहा कि इस सरकार में किसान,नौजवान,महिला और बेरोजगार की आवाज को कुचला जा रहा है।अपने हक की आवाज उठाने बालों को लाठियां मिलती हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी इनकी गलतनीतियों के खिलाफ और भाजपा के कुशासन के खिलाफ जनता की मांग पर 18 दिसम्बर को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता उर्फ मुन्ना ने 18 दिसंबर को जनपद के कोने कोने से लखनऊ चलो का नारा देते हुए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं से लखनऊ चलने का आह्वान किया है। इस दौरान कांग्रेस के कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष पवन सिंह ने बताया कि विधानसभा घेराव की तैयारी  के लिए 16 दिसंबर को प्रातः 11 बजे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी तौकीर आलम व प्रदेश महासचिव मंडल प्रभारी ओमवीर यादव शाहजहांपुर में पार्टी कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। पत्रकार वार्ता में युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामजी अवस्थी,अल्प संख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सईद अंसारी, कांग्रेस महासचिव गौरव त्रिपाठी,अल्प संख्यक कांग्रेस महानगर अध्यक्ष तस्दीक अंसारी,युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शाश्वत मिश्रा,फुरकान खान,संजय सक्सेना,राहिल अंसारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular