Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeNationalमणिपुर में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

मणिपुर में हथियार और गोला बारूद की बरामदगी का सिलसिला लगातार जारी है। इसी सिलसिले में भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद संयुक्त सुरक्षा बलों के अभियान में बरामद किया गया।

मणिपुर पुलिस ने आज बताया कि पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान और क्षेत्र वर्चस्व चलाया गया। इस दौरान थौबल जिले के वेथौ फुट हिल क्षेत्र से एक एसएमजी कार्बाइन, एक मैगजीन, एक सिंगल बैरल गन, एक बाओफेंग वायरलेस सेट, दो 81 मिमी मोर्टार शेल, पांच एचई-36 हैंड ग्रेनेड, दो चीनी हैंड ग्रेनेड, एक डाई मेकर ग्रेनेड, एक स्टन शेल, दो टियर स्मोक शेल, चार डेटोनेटर और पांच जिंदा राउंड बरामद किए गए।

एक अन्य तलाशी अभियान के दौरान चुराचांदपुर जिले के सोंगजांग खोपी क्षेत्र से दो इम्प्रोवाइज्ड पम्पी बरामद किए गए। सुरक्षा बलों द्वारा पूरे राज्य में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular