Friday, April 10, 2026
spot_img
HomeEducationHPRCA Teachers Vacancy 2026: हिमाचल में टीचर के 800 से ज्यादा पदों...

HPRCA Teachers Vacancy 2026: हिमाचल में टीचर के 800 से ज्यादा पदों पर आवेदन इस दिन से शुरू, यहां देखें पूरी डिटेल

हिमाचल प्रदेश में टीचर के 800 से ज्यादा पदों पर आवेदन 17 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। उम्मीदवार जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

हिमाचल प्रदेश में टीचर के पदों पर सरकारी नौकरी करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने टीचर के पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञापन जारी किया है, जिसके तहत राज्य में कुल 808 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। अगर आप भी हिमाचल प्रदेश में बतौर टीचर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं, तो आप इस भर्ती के लिए 17 अप्रैल से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की लास्ट डेट 08 मई, 2026 निर्धारित की गई है।

आयु-सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

टीचर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड किया हो। इसके अलावा, आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।

परीक्षा पैटर्न

टीचर के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य जागरूकता, हिमाचल प्रदेश का सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी विषय आदि से 120 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा एक घंटे तीस मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी।

एप्लीकेशन फीस

आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। एप्लीकेशन फीस 800 रुपये निर्धारित की गई है। फॉर्म में करेक्शन करने के लिए करेक्शन फीस 100 रुपये निर्धारित है।

HPRCA Teachers Vacancy 2026: ऐसे कर सकेंगे अप्लाई
टीचर के पदों पर आवेदन जल्द ही शुरू किए जाएंगे। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म आसानी से भर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद Recruitment सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • सभी डिटेल भरने के बाद एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular