Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeBusinessAyushman Card से कितनी बार हो सकता है इलाज, जानिए क्या कहता...

Ayushman Card से कितनी बार हो सकता है इलाज, जानिए क्या कहता है नियम?

आयुष्मान कार्ड सिर्फ एक कार्ड नहीं है। बल्कि ये जरूरतमंद लोगों को सहारा है। इसके जरिए आप जरूरत पड़ने पर 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज करा सकते हैं। अक्सर आयुष्मान कार्ड को लेकर लाभार्थी के मन में ये सवाल रहता है कि इस कार्ड के जरिए आप कितनी बार तक इलाज करा सकते हैं। आइए इस सवाल का जवाब जानते हैं।

आयुष्मान कार्ड आज एक जरूरत है। इसके तहत जरूरत पड़ने पर 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज करा सकते हैं। अक्सर आयुष्मान कार्ड को लेकर लाभार्थी के मन में ये सवाल रहता है कि इस कार्ड के जरिए आप कितनी बार तक इलाज करा सकते हैं। आइए इस सवाल का जवाब जानते हैं।

कितनी बार करा सकते हैं मुफ्त इलाज?

आयुष्मान कार्ड योजना के तहत ये कार्ड प्रदान किया जाता है। इस कार्ड के जरिए सरकार की ओर से जरूरतमंद लोगों को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज मिलता है। सरकार की ओर इसके लाभ पर कोई लिमिट नहीं लगाई गई है। इसका अर्थ हुआ कि आप 1 साल के भीतर जरूरत पड़ने पर जितनी बार चाहे आयुष्मान कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

कैसे बनाएं आयुष्मान कार्ड?

नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आप आयुष्मान कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

स्टेप 1- सबसे पहले आपको किसी नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होगा।

स्टेप 2- यहां आपको मौजूदा डेस्क ऑपरेटर से मिलकर अपनी पात्रता चेक करानी होगी।

स्टेप 3- पात्रता चेक होने के बाद दस्तावेज वेरिफाई किए जाएंगे।

स्टेप 4- आवेदन सबमिट होने के बाद, आप कुछ समय बाद कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

किन्हें मिल सकता है मुफ्त इलाज

आयुष्मान कार्ड खास तौर गरीब लोगों को मुफ्त इलाज प्रदान करने के लिए बनाया गया है। इसलिए वे लोग जो संगठित क्षेत्र में काम करते हैं या जो लोग समय पर अपना टैक्स भरते हैं, वे इस कार्ड का फायदा नहीं ले पाएंगे।

इसके साथ ही अगर आप ईएसआईसी (ESIS) का लाभ लेते हैं या आपकी सैलरी से पीएफ कटता है, तो भी आप योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे। अगर कोई सरकारी नौकरी पर है या आर्थिक रूप से सक्षम है, तो भी आप इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular