अलीगढ़। महानगर के थाना सासनी गेट अंतर्गत जयगंज पुलिस चौकी के नजदीक संचालित होटल नूरी जोकि नाले के उपर बना हुआ है। इस पर नगर निगम की महान कृपा है। इस होटल के कारण हर समय जाम बना रहता है वही स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। पूर्व में थूक लगाकर रोटी बनाने का एक वीडियो वायरल होने पर फूड विभाग ने होटल सील कर दिया था।
परंतु 3 दिन बाद ही विभाग ने होटल की सील खोल दी और कोई कार्यवाही नहीं हुई। होटल के मालिक का कहना है कि मेरे उपर जयगंज चौकी के पुलिस कर्मियों का सहयोग है। मुझ पर झूठे आरोप लगाए गए थे। यहां यह भी उल्लेखनीय हैं कि वैसे तो नगर निगम अतिक्रमण करने वालो पर सख्त है तो इस होटल पर कार्यवाही क्यों नहीं होती जबकि यह नाले पर संचालित है। इससे होटल मालिक के हौसले बुलंद हैं।





