हनीमून प्लान, राजा का शव और वापसी की टिकट… ऐसे उठा सोनम की बेवफाई से पर्दा; पुलिस ने यूं सुलझायी मर्डर मिस्ट्री

0
4

Sonam Raghuvanshi arrest इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड का पर्दाफाश हो गया है जिसमें पत्नी सोनम रघुवंशी आरोपी है। हनीमून के लिए मेघालय गए इस जोड़े में राजा की हत्या हो गई थी। 17 दिन लापता रहने के बाद सोनम ने गाजीपुर में सरेंडर किया। 3 और लोगों को हिरासत में लिया गया है।

मध्यप्रदेश के इंदौर के राजा रघुवंशी की मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठ गया है। राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी पर ही उसे मारने का आरोप है। ये कपल इंदौर से हनीमून के लिए मेघालय गया था, जहां राजा रघुवंशी की हत्या हो जाती है।

राजा का शव मिलने के बाद 17 दिनों तक सोनम लापता थी और हर कोई उसे विक्टिम समझ रहा था। शुरुआत में लग रहा था कि उसके पति राजा की किसी ने हत्या कर दी और वो भी लापता है। हालांकि, अब सच से पर्दा उठने के बाद पूरा देश हैरत में है।

यूपी के गाजीपुर में सोनम का सरेंडर

इस बीच आज सोनम यूपी के गाजीपुर के एक ढाबे पर मिली। मेघालय के डीजीपी ने बताया कि सोनम ने खुद गाजीपुर की पुलिस को फोन करके सरेंडर किया है। मेघालय पुलिस ने राजा रघुवंशी मर्डर केस से जुड़े 3 लोगों को भी हिरासत में लिया है।

तीनों आरोपी इंदौर के रहने वाले हैं। इंदौर पुलिस भी इस छानबीन में मेघालय पुलिस की मदद कर रही है। मेघालय पुलिस जल्द ही राजा रघुवंशी की हत्या से जुड़ी अन्य जानकारियां साझा करेगी।

हनीमून मनाने गए मेघालय

  • 11 मई को सोनम और राजा रघुवंशी की शादी हुई। इसके बाद दोनों 20 मई को मेघालय के शिलांग में हनीमून बनाने गए, लेकिन 23 को दोनों लापता हो गए।
  • कुछ दिन बाद 2 जून को वेइसावडॉन्ग झरने के पास राजा का शव गहरी खाई में मिलता है। शव की पहचान उसके हाथ पर बने टैटू से हुई, लेकिन सोनम का अभी भी कोई सुराग नहीं था।
  • राजा की छिपाई गई लाश का मिलना ही जांच का टर्निंग प्वाइंट था, उसी के बाद लापता सोनम शक के दायरे में आ गई थी।

गाइड ने किया खुलासा

यहां एक गाइड की गवाही इस मर्डर मिस्ट्री में बड़ा ट्विस्ट लाई। मेघालय के इस गाइड ने बताया कि उसने राजा और सोनम को 23 मई को तीन पुरुषों के साथ जाते देखा था। यहीं से पुलिस को तीनों संदिग्धों तक पहुंचने में मदद मिली।

टिकट पर भी पेंच

दरअसल, राजा की मां ने बताया कि सोनम ने ही हनीमून का प्लान बनाया था और उसी ने टिकट बुक की थी। हालांकि, पुलिस को एक कड़ी ये भी मिली कि सोनम ने जाने की टिकट तो बुक करवाई थी, लेकिन वापसी की टिकट नहीं बुक करवाई।

प्रेमी से मिलकर रची हत्या की साजिश!

सोनम की गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे हुए हैं। पुलिस के सूत्रों ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि सोनम और उसके परिवार का प्लाईवुड का व्यापार था। इसी दुकान में राज कुशवाहा नाम का कर्मचारी काम करता था। सोनम और राज का काफी लंबे समय से अफेयर चल रहा था।

सोनम खुद से पांच साल छोटे कर्मचारी से प्रेम करती थी, शादी के 6 दिन बाद ही उसने हत्या की योजना बना ली थी।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here