Wednesday, May 14, 2025
spot_img
Homekhushinagarहंसी–ठिठोली से परिपूर्ण है भठही बुजुर्ग का होली, लोगों ने खेली जमकर...

हंसी–ठिठोली से परिपूर्ण है भठही बुजुर्ग का होली, लोगों ने खेली जमकर होली

अवधनामा संवाददाता

फाजिलनगर, कुशीनगर। खुशनुमा रंगों और हसी-ठिठोली से भरपूर भठही बुजुर्ग की होली फाजिलनगर क्षेत्र में काफी फेमस है। इस साल भी होली के दिन यहां के लोग गांवों में होने वाले एक बेहतरीन आयोजन को लेकर जुट गए। इस आयोजन को ‘कुर्ताफाड़ होली’ के नाम से जाना जाता है, सुबह-सुबह भठहीवासियों ने यहां ऐसे ही रंग खेलना चालू किया। भठही के समतस्थान से लेकर हनुमान मंदिर पर इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डीजे, पानी और रंग के तमाम बंदोबस्त किए गए थे।

बता दें हर साल यहां होली के मौके पर इस कार्यक्रम का आयोजन होता है। इस बार भी बड़े धूमधाम से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। कुर्ता फाड़ होली का लुत्फ उठाने के लिए यहां इस बार भी दूर दराज के तमाम लोग जमा हुए। भठही में कुर्ता फाड़ होली काफी लोकप्रिय है। कुर्ता फाड़ होली का नजारा देखने के लिए हर साल क्षेत्र के सैकड़ो लोगो का जमावड़ा लगता है। सैकड़ो की तादात में शहर के युवा, बूढ़े, बच्चे इस आयोजन में शामिल हुए। सभी ने पानी का फुहारों और हवा में उड़ रहे अबीर के बीच पहले जमकर डांस किया। फिर धीरे-धीरे कर कुर्ता फाड़ होली शुरू हुई। जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ धीरे-धीरे कर युवा अपनी बाइकों पर सवार होकर यहां आने लगे। आते ही सभी ने अपने कपड़े फाड़ कर ताबड़तोड़ डांस किया। मस्ती भरा ये नजारा देखने लायक था। तारों पर झूलते फटे हुए कुर्ते और पानी की लगातार बौछार और हवा में उड़ रहा अबीर ने दृश्य को मनोरम बना दिया। साथ ही अनूप शुक्ल भगवान भोले नाथ का रूप लेकर तांडव किए, इसी मस्ती में सुबह तकरीबन 7 बजे से 1 बजे तक लगातार लोगों ने डांस किया। कुर्ता फाड़ होली खेलने के बाद बच्चों ने सभी का शुक्रिया अदा किया। अंत में इलाहाबाद हाईकोर्ट के सहायक समीक्षा अधिकारी अनूप शुक्ल ने सबसे हाथ मिलाकर व गले लगाकर होली की बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular