Tuesday, May 13, 2025
spot_img
HomeMarqueeहोली सामाजिक सौहार्द एवं बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव।

होली सामाजिक सौहार्द एवं बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव।

अवधनामा संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर स्थित शास्त्री गार्डेन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोड़ मौजूद रहे। समारोह के दौरान मंत्री ने कहा कि चार राज्यों में चुनावी जीत से भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इससे होली का रंग और भी गहरा हो गया है। उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली सबके लिए खुशियां लेकर आती है तथा होली सामाजिक सौहार्द एवं बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है। वहीं मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह ने इस होली मिलन समारोह में उपस्थित नगर के प्रबुद्धजनों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकरियो के प्रति हर्ष जताते हुए पुष्पवर्षा कर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, जिला कार्यसमिति सदस्य सत्य प्रकाश तिवारी, प्रदीप अग्रवाल,सत्येंद्र कुमार आर्य, राजेश अग्रहरी, संजय जैन, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, राजन जायसवाल, धर्मेश जैन, हिमांशु प्रियदर्शी, कामेश्वर विश्वकर्मा, कालीचरण, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप गिरी, अमर शर्मा, मनोज चौबे, सुजीत शर्मा,रूबी गुप्ता, सोनू मोदनवाल, सहित नगर की तमाम पुरुष महिलाएं उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular