Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurमटकी फोड़ कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ होली का पर्व, कस्बे में...

मटकी फोड़ कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ होली का पर्व, कस्बे में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब

मौदहा (हमीरपुर)। कस्बा मौदहा सहित आसपास के क्षेत्र में रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। शुक्रवार को आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रमों के साथ ही होली का पर्व संपन्न हो गया। पूरे कस्बे में लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर जमकर होली खेली तथा गले मिलकर बधाइयां दीं।

कस्बे के विभिन्न मोहल्लों और प्रमुख स्थानों पर पारंपरिक मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। युवाओं की टोलियां ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर झूमती नजर आईं और रंगों की बौछार के बीच उत्सव का माहौल बना रहा।

त्योहार के दौरान नगर पालिका परिषद की ओर से सफाई और पेयजल की व्यवस्था संतोषजनक रही, जिसकी लोगों ने सराहना की। वहीं विद्युत आपूर्ति भी सुचारु रूप से जारी रही, जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

होली के अवसर पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह और क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडे लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।

वहीं कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह और निरीक्षक अपराध चंद्रशेखर गौतम के नेतृत्व में कस्बे के विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। पूरे आयोजन के दौरान कस्बे में आपसी सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की झलक देखने को मिली, जहां सभी समुदायों के लोगों ने मिलजुल कर त्योहार का आनंद लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular