Tuesday, May 13, 2025
spot_img
HomeUttar Pradeshहिन्दू युवा वाहिनी ने मनाई अटल बिहारी वाजपेयी की 96 वीं जयंती।

हिन्दू युवा वाहिनी ने मनाई अटल बिहारी वाजपेयी की 96 वीं जयंती।

मथुरा। शुक्रवार के दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की 96 वीं जयंती हिन्दू युवा वाहिनी के महानगर कार्यालय पर मनाई गई।
इस मौके पर हिन्दू युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रणधीर चौधरी सहित संगठन के पदाधिकारियों ने वाजपेयी के चित्रपट पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।
महानगर अध्यक्ष रणधीर चौधरी ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनको नमन करते हुए कहा कि अटल सरकार के दौरान हुए करगिल युद्ध में भारत ने विजय हासिल की और दुनिया को यह संदेश दिया कि भारत झुकने वाले देशों में से नहीं है। अपने दूरदर्शी नेतृत्व में उन्होंने देश को विकास की अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाया। एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए उनके प्रयासों को सदैव स्मरण किया जाएगा।
अटल जी की कर्तव्यनिष्ठा व राष्ट्रसेवा हमारे लिए सदैव प्रेरणा का केंद्र रहेगी। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन करते हुए मिठाइयां वितरण की गईं।
कोविड-19 के चलते महानगर अध्यक्ष द्वारा संगठन की समस्त कार्यकारिणी को अपने अपने बूथ स्तर पर जयंती मनाए जाने की सूचना पूर्व में ही दे दी गई थी। इस मौके पर किशन सिंह राणा, मनोज छौंकर, कृष्णवीर सिंह छौंकर, तरूण पाठक, संजय कैप्टन, सौनू राणा, शीलेन्द्र ठैनुआ, राजेन्द्र राणा, अंकुश शर्मा, शशांक नाथ झा, बॉबी गुर्जर, रवि जाट, बृजमोहन तरकर, संदीप चौधरी, बृजेश शर्मा, दिनेश सिंह छौंकर, अनिल सोनी, राघवेन्द्र सिंह, जगवीर सिंह, राजकुमार सिकरवार सहित अन्य कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular