हियुवा व भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर लगाये अबीर-गुलाल

0
63
इटवा सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर जिले के नगर पंचायत इटवा में हिंदू युवा वाहिनी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जेकेजे लाज में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम में हिंदू युवा  और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल लगाया। व्यापारी और स्थानीय नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। होली गीतों की प्रस्तुति ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया।
मुख्य अतिथि डॉ. द्विवेदी ने कहा कि होली प्यार और उमंग का त्योहार है। यह आपसी भेदभाव भुलाकर एकजुट रहने का संदेश देता है। उन्होंने भाजपा की जनहित योजनाओं की भी चर्चा की।
हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व जिला महामंत्री संजय मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार के आने से हमारी संस्कृति को मजबूती मिली है। उन्होंने बताया कि संगठन हर वर्ष ऐसा आयोजन करता है।कार्यक्रम में राम जानकी गुरुकुलम के संस्थापक बृजेश महाराज, व्यापार मंडल के महामंत्री अनिल जायसवाल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी और सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर गणेश विश्वकर्मा, पंकज पांडेय, तुलसी राम, अशोक कुमार पाण्डेय, अनुज चौधरी, आचार्य अवधेश पाठक, दुर्गा प्रजापति, विन्ध्यराज गिरी, राधेश्याम चौधरी, गोपाल, सुभाष यादव, गणेश विश्वकर्मा, सुमित्रानंदन श्रीवास्तव, राम शुक्ल चौधरी, राम कृपाल चौधरी, कप्तान सिंह, मयाराम भारती, विजय मौर्या, अनिल जायसवाल, ओम प्रकाश छापड़िया, अभिषेक ओझा, केशरी नंदन त्रिपाठी, राम जानकी गुरुकुलम के संस्थापक बृजेश सहित लोग मौजूद रहे।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here