Friday, February 20, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurगर्मी के शुरुआती मौसम में बेतहाशा बिजली कटौती ने लोगों का जीना...

गर्मी के शुरुआती मौसम में बेतहाशा बिजली कटौती ने लोगों का जीना दूभर किया : बु.वि.सेना

अवधनामा संवाददाता

गर्मी के शुरुआती मौसम में बेतहाशा बिजली कटौती ने लोगों का जीना दूभर किया : बु.वि.सेनाविद्युत समस्या और दलाली प्रथा के निराकरण के लिए धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से मांग की

ललितपुर। स्थानीय कम्पनी बाग में बुन्देलखण्ड विकास सेना द्वारा विद्युत समस्याओं और विभागीय दलाली प्रथा के विरोध में सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर ललितपुर शहर की विद्युत समस्या को लेकर जमकर नारेबाजी की गई साथ ही भीषण गर्मी के मौसम में विद्युत विभाग की अकर्मणता के कारण बार बार होने वाली कटौती को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई। सेना प्रमुख ने जिला प्रशासन से मांग की कि ललितपुर जनपद में ऊपर से तो बिजली भरपूर आ रही है परन्तु स्थानीय विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण जनपद और शहरवासियों को पूरी तरह बिजली नहीं मिल पा रही है। बिजली तारों और ट्रान्सफार्मरों का सही समय पर मेन्टीनेन्स न होने के कारण बार बार होने वाली फाल्ट के कारण जो फाल्ट आधा घंटे में दुरुस्त हो जाना चाहिए उसे विभाग 3-4 घंटे में भी दुरुस्त न कर पाता है। उन्होंने कहा कि उचित रखरखाव के अभाव में ट्रान्सफार्मर और विद्युत उपकरण खराब हो रहे हैं। नझाई बाजार उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। उपभोक्ता अपने मीटर से जुड़ी समस्या तथा बिल सुधरवाने के लिए मारे मारे फिर रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि विद्युत विभाग शासन की मंशा के अनुरूप 24 घंटे की विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें तथा उपभोक्ताओं की परेशानियों को गम्भीरता से लेकर उनका निराकरण करने हेतु अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर ले नही तो बुन्देलखण्ड विकास सेना उग्र आन्दोलन झेडऩे के लिए बाद्ध हो जायेगी। धरना प्रदर्शन के दौरान महेन्द्र अग्निहोत्री, राजेन्द्र गुप्ता, सुधेश नायक, राजीव पटवारी, सिद्धार्थ शर्मा, मुन्ना त्यागी, संजय त्रिवेदी, विनोद साहू, भगवत वर्मा, राजकुमार कुशवाहा, अमरसिंह, रवि रैकवार, नंदु, प्रदीप सोनी, प्रदीप गोस्वामी, गौरव विश्वकर्मा, टिंकू सोनी, अमित जैन, कामता शर्मा आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular