Sunday, March 16, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhमुलायम सिंह यादव के निधन पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मुलायम सिंह यादव के निधन पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 

 

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक, पूर्व रक्षा मंत्री और प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कलेक्टरी कचहरी में दो मिनट मौन रहकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही नेताजी के कार्यों की चर्चा की। शोक श्रद्धांजलि देने वालों में ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन, राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय, महामंत्री अशोक कुमार तिवारी, अनुराग तिवारी, बंशीधर पाठक, आदि लोग थे।
इसी क्रम में कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और उनकी आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।
कांग्रेस प्रवक्ता ने अपने शोक संदेश में कहा देश ने एक समजवादी चिंतक शोषितो वंचितों के हितैषी भारतीय राजनीति के धुरंधर नेता को खो दिया है। यह राजनितिक जगत के लिये अपूर्णीय क्षति है जिसे निकट भविष्य में पूरा कर पाना संभव नहीं है। हम उनकी आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना करते हैं और शोक सं तप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular