Saturday, April 20, 2024
spot_img
HomeHealthमनुष्य को छोड़ जानवरों के लिए क्यों कर रहे ऐसा काम

मनुष्य को छोड़ जानवरों के लिए क्यों कर रहे ऐसा काम

JOIN US-9918956492——————————————–

लखनऊ।यूँ तो मनुष्य का जीवन का मूल सिद्धांत एक दूसरे की परस्पर सहयोग पर आधारित है जिसके बिना मानव जाति का उत्थान असंभव है किंतु आज के समय में लोगो की व्यस्तता सिर्फ स्वयं के लिये हो गई है किंतु आज भी हमारे समाज में कुछ ऐसे भी व्यक्ति विशेष है जो अपने से ज्यादा दुसरो के हितों के लिए कार्य करते है इसी क्रम में फैज़ाबाद जिले के पशु चिकित्सक डॉ. कुमार मंगलम यादव जिन्होंने अपने जीवन का मूल आधार सड़को पर घूमने वाले लावारिस पशुओँ की सेवा में लगाया है डॉ. कुमार मंगलम आज कई वर्षों से निरंतर रूप से फैज़ाबाद जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों मे विचरण करने वाले निराश्रित पशुओँ की सेवा भाव हेतु अथक परिश्रम करते है घायल व बीमार पशुओँ हेतु स्वयं चिकित्सा निःशुल्क करते है साथ ही साथ पशुओँ की इलाज़ की उचित व्यवस्था के साथ जिले के सरयू नदी के बाढ़ के दिनों में तराई क्षेत्रों में बाढ़ग्रस्त होने से पशुओँ के चारे का संकट उत्पन्न होता है तो डॉ. कुमार मंगलम समुचित चारे इत्यादि का प्रबंध करते रहे हैं इस प्रकार गर्मियों में जगह जगह पीने के पानी हेतु हौद की व्यवस्था के साथ ठंड के दिनों में पशुओँ के विश्राम स्थलों पर रात्रि में अलाव की व्यवस्था करते रहे हैं।


मुख्य रूप से डॉ. कुमार मंगलम के द्वारा अब तक कई लावारिस बीमार पशुओँ का उपचार करके उनको बचाया जा चुका है पशु चिकित्सा के साथ साथ जिले के लोगो को भी मूक पशुओँ की सेवा भाव के लिए समय समय पर कैम्प करके लोगो को पशु सेवा हेतु प्रेरित करते है जिसके कारण डॉ. कुमार मंगलम जिले के लोगो मे बहुत लोकप्रिय हुए। उनके प्रेरणा से लोग प्रभावित होकर अब कई लोग पशुओँ की सेवा हेतु डॉ. कुमार मंगलम के साथ कार्य कर रहे जिनमे राहुल भारती के द्वारा लोगो को पशु सेवा हेतु जागरूक किया जा रहा है तो वही डॉ. कुमार मंगलम के बहुत से लेख पशुओँ की बीमारी व बचाव पर पशुपालको को जागरूक करने हेतु अखबारों में प्रकाशित हो चुके उनके कार्यो की चर्चा फैज़ाबाद व लखनऊ के लोगो मे होने लगी है उनके प्रकाशित लेख बहुत ही प्रभावशाली व लोकप्रिय है।
[मनुष्य का निःस्वार्थ सेवा भाव ही उसके जीवन को प्रकाशित एवं गौरवान्वित करता है।]

पंचदेव यादव की रिपोर्ट———————————-

https://www.youtube.com/watch?v=PBLx74WM1t8


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular