Wednesday, April 24, 2024
spot_img
HomeHealthमाहवारी की जानकारी बदलेगी दुनिया सारी

माहवारी की जानकारी बदलेगी दुनिया सारी

लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र के अखबर नगर में आज वर्ल्ड विज़न इण्डिया संस्था द्वारा किशोरियों के साथ मिलकर महावारी की जानकारी बदलेगी दुनिया सारी के नारे के साथ निकाली समुदाय में रैली ,रैली के माध्यम से समुदाय की और किशोरियों को भी जागरूक किया गया।

जिसमे वर्ल्ड विज़न इण्डिया संस्था की अधिकारी स्नेहलता धुसिया के अनुसार 44% किशोरियों को प्रतिबंधो के कारण शर्मिंदगी एवं अपमान का सामना करना पड़ता है।
वातसल्य संस्था की ओर से ज्योति शुक्ला ने किशोरियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि 86% किशोरियों अपनी पहली माहवारी के लिए पूरी तरह तैयार नहीं होती है।
रैली में 150 किशोरिया ,स्मार्ट किशोरी समहू के साथ स्नेहलता धुसिया ,ज्योति शुक्ला ,कंचन वर्मा ,सुमन पांडेय ,प्रेमबदा सिंह ,मीना बिष्ट तथा कमरुन्निशा आदि लोगो ने मिलकर पुरे समुदाय में किशोरियों में महावारी के प्रति जागरूकता फैलाई साथ ही उनको अपनी व्यकिगत साफ सफाई के बारे में जानकारी दी।
————————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular