Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeमिलावटी खाद्य पदार्थो की बिक्री पर रोक हेतु स्वास्थ्य विभाग के भरे...

मिलावटी खाद्य पदार्थो की बिक्री पर रोक हेतु स्वास्थ्य विभाग के भरे सैंपल

उरई(जालौन)। मिलावटी खाद्य पदार्थो की बिक्री पर रोक लगाने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न स्थानो पर छापामारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
 जिलाधिकारी जालौन के निर्देशानुसार, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद जालौन के अभिहित अधिकारी डाॅ0 जतिन कुमार सिंह के नेत्वृत में जनपद की तहसीलों में आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थो की उपलब्धता हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मिलावटी खाद्य पदार्थो की बिक्री पर रोक लगाने हेतु विभिन्न स्थानो पर छापामार कर निम्नलिखित कार्यवाही करते हुये दूध, दुग्ध पदार्थो एवं अन्य खाद्य पदार्थो के नमूनें संग्रहीत किये गये। गगन डेयरी मदनेपुर कुठौन्द के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ मिश्रित दूध के 02 नमूनें व भोलेबाबा डेयरी कुठौन्द के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ मिश्रित दूध के 02 नमूनें एवं राधे डेयरी मदनेपुर कुठौन्द के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ मिश्रित दूध का सैंपल भरा गया। माधौगढ़ स्थित माॅ जालौन देवी के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ धनिया पाउडर का नमूना संग्रहित किया गया। जालौन तहसील में स्थित विवेक के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ रस्क का नमूना लिया गया। जालौन रोड कुकरगाॅव से दूध फेरी लोकेन्द्र पाल पुत्र श्री फूल सिंह पाल से खाद्य पदार्थ मिश्रित दूध का नमूना एवं जालौन रोड़ कुकरगाॅव से दूध फेरी भगवान सिंह पुत्र श्री दुर्गा प्रसाद से खाद्य पदार्थ मिश्रित दूध का नमूना एवं जालौन चौराहा से दूध फेरी शफीक से खाद्य पदार्थ मिश्रित दूध का नमूना लिया। जालौन रोड़ कुकरगाॅव से दूध फेरी साहब सिंह पुत्र श्री बटई सिंह से खाद्य पदार्थ मिश्रित दूध का सैंपल भरा गया। उरई नगर पालिका स्टेशन रोड़ स्थित दीपक ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ डेयरी मिक्स व मैदा का नमूना लिया गया। उरई नगर पालिका में सब्जी मण्डी स्थित सांई कन्फैक्शनरी से खाद्य पदार्थ कस्टड पाउडर का नमूना लिया गया। नमूनों को जाॅच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है। जाॅच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात् पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्र्तगत विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
टीम में डाॅ0 जतिन कुमार सिंह सहायक आयुक्त (खाद्य)- मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री प्रेम कुमार त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अनिल कुमार शंखवार, श्री कन्हैया लाल यादव, सुनील कुमार, महेश प्रसाद मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular