Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeहरियाली तीज पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

हरियाली तीज पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

महिलाओं ने सावन के गीत गाकर नृत्य कर झूला-झूला
अनुपमा महाजन को मिला तीज क्वीन का खिताब

Hariyali Teej festival celebrated with gaiety

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। कोविड 19 के बीच आज हरियाली तीज पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने सावन के गीत गाते हुए झूला झूला और अनुपमा महाजन को तीज क्वीन के खिताब से नवाजा गया। इस दौरान महिलाओं ने भगवान शिव मां पार्वती को झूला झुलाया।
आज हरियाली तीज पर्व के उपलक्ष में सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी की महिला विंग द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के सदस्यों में से 30 से अधिक महिलाओं ने सहभागिता की। तीज प्रतियोगिता में संस्था के उपाध्यक्ष श्रीमती अनुपमा महाजन को तीज क्वीन के खिताब से सम्मानित किया गया साथ ही गायन प्रतियोगिता में श्रीमती गीता अरोड़ा को मेहंदी प्रतियोगिता में श्रीमती सरोज गोयल एवं ड्रेस प्रतियोगिता में श्रीमती नीलम ग्रोवर विजेता बनी। संस्था अध्यक्ष डॉक्टर केके खन्ना, महासचिव सुरेंद्र कुमार लूथरा, मंडल संयोजक आर.के. जैन, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा जज के रूप में उपस्थित रहे।
सभी प्रतिभागियों ने सावन के गीतों की प्रस्तुतियां कार्यक्रम में प्रस्तुत की, जिनको सुनकर सभी श्रोतागण झूम उठे। संस्था अध्यक्ष डॉ.केके खन्ना ने बताया कि आज बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है एवं इस अवसर पर हमें एकत्र होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इसके लिए आप सभी का धन्यवाद उन्होंने सभी को तीज पर्व की शुभकामनाएं दी एवं कार्यक्रम आयोजन के लिए महिला विंग का आभार व्यक्त किया। उपरोक्त के अतिरिक्त निम्नलिखित सदस्य उपस्थित रहे। सुमन बाला गुप्ता, सुषमा रामपाल, अमिता तलुजा, प्रेम कौर, उषा शर्मा नीलम ग्रोवर, अमर जीत कौर, परम जीत कौर, सुरिंदर कौर दुआ, सुदेश रानी, राजिंदर कौर, गुरमीत कौर, गीता अरोड़ा, श्रीमती अंजु जैन, नीलम शर्मा, किरण अरोडा, आशा रानी आदि उपस्थित रहे।
इसके अलावा विभिन्न जगहों पर महिलाओं ने हरियाली तीज पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। महिलाओं ने मंेहदी लगा भव्य श्रृंगार किया और कोरोना महामारी को देखते हुए विशेष सावधानी भी बरती गयी। महिलाओं ने नृत्य कर सावन के गीत गाये और झूला भी झूला। सुंदर पौशाक के साथ महिलाआंे ने पर्व का पूर्णतया आनंद लिया। श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का त्यौहार मनाया जाता है। ये दिन महादेव और माता पार्वती को समर्पित होता है। मान्यता है कि इसी दिन महादेव ने माता पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हें विवाह के लिए कहा था। इसलिए इस दिन को भोलेनाथ और माता पार्वती के मिलन का दिन माना जाता है और सुहागिन महिलाओं और कन्याओं के लिए काफी शुभ कहा जाता है। कार्यक्रम में शिवाली शर्मा, रवनीत, नीतू , डॉ. प्राची, अंजलि, मिस राज आदि मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular