Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHardoiहरदोई को मिली बड़ी सौगात, नयागांव में आधुनिक शीतगृह का उद्घाटन

हरदोई को मिली बड़ी सौगात, नयागांव में आधुनिक शीतगृह का उद्घाटन

हरदोई के मल्लावां क्षेत्र के नयागांव में आज ऐतिहासिक माहौल देखने को मिला, जब उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भव्य कार्यक्रम के बीच “माँ वैष्णवी शीतगृह” का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। डिप्टी सीएम के पहुंचते ही पूरे इलाके में उत्साह छा गया और लोगों ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में किसान, व्यापारी, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन हुआ और किसानों की तरक्की व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई। लोगों का कहना है कि शीतगृह शुरू होने से आलू सहित अन्य फसलों के भंडारण में बड़ी राहत मिलेगी और किसानों को अपनी उपज का बेहतर दाम मिल सकेगा।

इस अवसर पर अजीत सिंह (बब्बन) जिलाध्यक्ष, अभय शंकर शुक्ला, अशोक सिंह, गौरव पाठक, अनुराज मिश्रा, रवि वर्मा (जिला पंचायत सदस्य) सहित कई भाजपा पदाधिकारी व क्षेत्रीय नेता मौजूद रहे।

संरक्षक राजेश पाठक व निवेदक गौरव पाठक ने आए हुए अतिथियों का आभार जताया और बताया कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह शीतगृह क्षेत्र के किसानों के लिए काफी लाभकारी साबित होगा। कार्यक्रम के अंत में लोगों ने डिप्टी सीएम से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित भी किया।

बृजेश पाठक (उपमुख्यमंत्री, उ.प्र.) ने बताया

“माँ वैष्णवी शीतगृह का शुभारंभ क्षेत्र के किसानों के लिए बहुत बड़ी सुविधा है। इससे किसानों की फसल सुरक्षित रहेगी और उन्हें अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा। प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है।”

अजीत सिंह ‘बब्बन’ (जिलाध्यक्ष) ने कहा

“यह शीतगृह किसानों के लिए राहत लेकर आया है। अब किसानों को अपनी आलू व अन्य फसल बेचने की जल्दबाजी नहीं करनी पड़ेगी और वे सही समय पर सही दाम पा सकेंगे। सरकार किसानों के हित में लगातार योजनाएं चला रही है।”

गौरव पाठक ने बताया

हमारा प्रयास है कि क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं मिलें। आधुनिक तकनीक से युक्त इस शीतगृह से किसानों को भंडारण की बड़ी समस्या से निजात मिलेगी और उन्हें आर्थिक लाभ होगा।”

किसनो ने कहा

“पहले फसल रखने की व्यवस्था नहीं थी, मजबूरी में सस्ता बेचना पड़ता था। अब शीतगृह खुलने से हमें बहुत फायदा मिलेगा और हम सही समय पर फसल बेच सकेंगे।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular