हमीरपुर: अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन

0
36

हमीरपुर, 31 मई 2025: माता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर ग्राम्य विकास विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा हमीरपुर में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक डाॅ. मनोज प्रजापति ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन कुलदीप निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक, राज्य सभा सांसद के प्रतिनिधि अशोक कुमार तिवारी, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पंचायत सहायक उपस्थित रहे।जिलाधिकारी ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर हर क्षेत्र में सशक्त बनने का आह्वान किया। उन्होंने जनपद में स्वयं सहायता समूहों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।

प्रितिजा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की अध्यक्ष श्रीमती प्रितिजा ने अपनी सफलता की कहानी साझा करते हुए बताया कि उनके एफपीओ का टर्नओवर 54 लाख रुपये है और वह बीसी सखी के रूप में 1.5 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन कर रही हैं।सदर विधायक डाॅ. मनोज प्रजापति ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से माता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से प्रेरणा लेकर आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक ने अहिल्याबाई के कार्यों को रेखांकित करते हुए उनके योगदान को याद किया।कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली समूह सखी, बैंक सखी, स्वास्थ्य सखी, विद्युत सखी, बीसी सखी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पंचायत सहायकों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में, मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अतिथियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, जिसमें अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को अपनाने और आत्मनिर्भरता की भावना को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here