जनपद हमीरपुर ने विकास कार्यों, राजस्व कार्यों और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दम पर मई 2025 की मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग में 92.20 अंकों के साथ प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। इससे पहले मार्च 2025 में जनपद ने प्रथम रैंक प्राप्त की थी, जो इसकी निरंतर प्रगति को दर्शाता है।सीएम डैशबोर्ड के तहत विभिन्न योजनाओं में जनपद ने शत-प्रतिशत अंकों के साथ ए ग्रेड प्राप्त किया। इनमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, ग्राम उन्नति सोलर स्ट्रीट लाइट, एकीकृत बागवानी विकास मिशन, पर ड्रॉप मोर क्रॉप माइक्रो इरिगेशन, खराब ट्रांसफार्मर शिकायत निस्तारण, दैनिक विद्युत आपूर्ति, कृषि रक्षा रसायन डीबीटी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, पीएम कुसुम योजना, मनरेगा भवन निर्माण, सड़क निर्माण, 102 व 108 एम्बुलेंस सेवाएं, टेली रेडियोलॉजी, सिटी स्कैन सेवाएं, दूध मूल्य भुगतान, सहकारी दुग्ध समितियां, दिव्यांग पेंशन, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, सामाजिक वनीकरण, ऑपरेशन कायाकल्प, पीएम पोषण विद्यालय निरीक्षण, निराश्रित गोवंश संरक्षण, पशु टीकाकरण, शादी अनुदान योजना, मत्स्य उत्पादन, कन्या सुमंगला योजना, प्रोजेक्ट अलंकार, सेतु निर्माण, ओडीओपी टूलकिट वितरण, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, जिला सहकारी बैंक ऋण वितरण और रबी फसल टेल फीडिंग जैसी योजनाएं शामिल हैं।जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने इस उपलब्धि के लिए सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी विभाग मिलकर योजनाओं को और बेहतर ढंग से लागू करें, ताकि जनपद प्रदेश में सर्वोच्च स्थान बनाए रखे।





