Tuesday, February 24, 2026
spot_img
HomeEntertainmentसोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की हल्दी सेरेमनी 20 को, 50 से...

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की हल्दी सेरेमनी 20 को, 50 से कम लोग होंगे शामिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोनाक्षी जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। शादी से पहले सोनाक्षी ने अपनी गर्ल गैंग के साथ बैचलरेट पार्टी रखी। सोनाक्षी ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें उनकी बैचलर पार्टी की हैं। इन तस्वीरों में सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड एक्ट्रेस और सोनाक्षी की दोस्त हुमा कुरैशी और जहीर इकबाल की बहन सनम के साथ नजर आईं। सोनाक्षी सिन्हा के घर पर शादी समारोह की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही सोनाक्षी की हल्दी सेरेमनी की तारीख भी सामने आ गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की हल्दी सेरेमनी 20 जून को होगी। सोनाक्षी की हल्दी की रस्म उनके बांद्रा स्थित आवास पर होगी। यह घर सोनाक्षी ने हाल ही में खरीदा है। समारोह में करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, समारोह में 50 से भी कम लोग शामिल होंगे।

सोनाक्षी और जहीर की शादी में करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे। सूत्रों ने बताया कि सोनाक्षी ने अपने हल्दी समारोह सजावट के बारे में योजनाकार के साथ कुछ विचार शेयर किए। सोनाक्षी की हल्दी सामान्य पीली और गुलाबी थीम पर आधारित नहीं होगी। सोनाक्षी मुख्यधारा की साज-सजावट से बचना चाहती हैं। तो एक बार फिर से सोनाक्षी हमेशा की तरह कुछ क्रेजी करती नजर आएंगी। फैंस उनकी तस्वीरों के लिए बेताब रहते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी से पहले कई बार ऐसी खबरें आई थीं कि सोनाक्षी का परिवार उनकी शादी से खुश नहीं है। शादी के दिन सोनाक्षी और जहीर इकबाल मुंबई में शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में पार्टी देंगे। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े चेहरे शामिल होंगे। सोनाक्षी की पार्टी में रैपर हनी सिंह, बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन, संजय लीला भंसाली आदि मौजूद रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular