Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurमौदहा में जीएसटी पंजीयन कैम्प: व्यापारियों को दुर्घटना बीमा और योजनाओं के...

मौदहा में जीएसटी पंजीयन कैम्प: व्यापारियों को दुर्घटना बीमा और योजनाओं के लाभ की जानकारी

राज्य कर विभाग द्वारा मौदहा में आयोजित जीएसटी पंजीयन कैम्प में सहायक आयुक्त दीपक कुमार सिंह और राज्य कर अधिकारी घनश्याम पटेल ने व्यापारियों को पंजीयन के लिए प्रोत्साहित किया। दीपक कुमार सिंह ने जीएसटी पंजीयन के लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जीएसटी धारकों को बिना किसी प्रीमियम के 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा, इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है।

उन्होंने अपंजीकृत व्यापारियों को पंजीयन के लिए प्रेरित किया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी। समाधान योजना और एसएमएस के माध्यम से निल रिटर्न जमा करने की सुविधा के बारे में भी बताया गया। व्यापारियों को समय पर रिटर्न और कर जमा करने की सलाह दी गई, ताकि ब्याज और अर्थदंड से बचा जा सके। किसी भी समस्या के लिए राज्य कर कार्यालय से सहायता लेने की बात कही गई।कैम्प में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, मौदहा के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संघ, हमीरपुर के महामंत्री शुभान खान, अधिवक्ता नमन गुप्ता सहित व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular