Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurहज के पवित्र सफर के लिए रवाना हुआ हज यात्रियों का जत्था

हज के पवित्र सफर के लिए रवाना हुआ हज यात्रियों का जत्था

अवधनामा संवाददाता

मौदहा हमीरपुर। कस्बा सहित क्षेत्र के लगभग दो दर्जन से अधिक हज यात्रियों का जत्था मदीना के लिए रवाना हो गया है। जो आज लखनऊ से सऊदी अरब (मक्का-मदीना) पहुंच जाएंगे।
गुरुवार को कस्बा सहित क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक हज यात्रियों का जत्था मदीन‌‌‌ (सऊदी अरब) के लिए रवाना हो गया है। जो लगभग चालीस दिन के बाद वापस अपने वतन लौटेंगे। जिला हज ट्रेनर हाजी जहांगीर ने बताया की जनपद से कुल 46 हज यात्री है, जिसमें मौदहा कस्बा सहित क्षेत्र के 38 हज यात्री हज के लिए रवाना हुए हैं। जो आज लखनऊ हवाई जहाज से सऊदी पहुंचेंगे और हज की यात्रा पूरी करेंगे। हज को जाने वाले हाजियों को मोहाल के लोगों ने फ़ूल मालाओं से विदा किया और गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। वहीं नगर के फत्तेपुर निवासी डॉ हसीब अहमद भी हज के लिए रवाना हुए हैं। जिनको मोहाल सहित सैकड़ों चाहने वालों ने फूल मालाओं से लादकर विदा किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular