Wednesday, March 5, 2025
spot_img
HomeMarqueeहरियाली तीज के अवसर पर जिलाधिकारी आवास में भव्य कार्यक्रम आयोजित

हरियाली तीज के अवसर पर जिलाधिकारी आवास में भव्य कार्यक्रम आयोजित

Grand program organized at District Magistrate's residence on the occasion of Hariyali Teej

अवधनामा संवाददाता

श्रीमती निशा सिंह ने सभी को हरियाली तीज की दी बधाई

सहारनपुर (Saharanpur)। हरियाली तीज के अवसर पर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती निशा सिंह ने सभी को बधाई दी। जिलाधिकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में हरियाली तीज का त्योहार हर्षाेल्लास, उमंग और श्रद्धाभाव से मनाया गया। सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य के लिए मां गौरी की पूजा अर्चना की।  कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन के गीतों पर नृत्य किया। इसके बाद मेहंदी प्रतियोगिता हुई, इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

श्रीमती निशा सिंह ने अपने आवास पर सभी महिलाओं का स्वागत कर बधाई दी। हरियाली तीज का पर्व पर कोरोना संक्रमण के कारण घरों में रहकर हर्षाेल्लास के साथ मनाया। महिलाओं ने विधि-विधान के साथ शिव-पार्वती का पूजन किया। इस मौके पर महिलाओं ने सावन के मंगल गीतों के साथ घरों में झूलों पर पींगे बढ़ाकर हरियाली तीज पर्व का उत्साह और उमंग के साथ लुत्फ उठाया। हरियाली तीज पर्व को लेकर महिलाएं काफी उत्साहित दिखीं। कोरोना संक्रमण के कारण हालांकि महिलाओं ने घरों से निकलना उचित नहीं समझा।

ज्ञातव्य है कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार हरियाली तीज का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है। मान्यता है कि भगवान शिव ने माता पार्वती के तप से प्रसन्न होकर विवाह के लिए हां कह दिया था। कार्यक्रम में जनपदीय न्यायाधीश की पत्नी श्रीमती गायत्री त्रिपाठी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की पत्नी श्रीमती मुक्ता, नगर आयुक्त की पत्नी श्रीमती अन्तिमा तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की पत्नी श्रीमती शिखा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular