दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पुष्पदंत जैन व भाजपा कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने किया लॉन्च
गोरखपुर। पावन पर्व मकर संक्रांति के अवसर पर शहर के जटाशंकर बोबिना होटल में पेतानी राइस ब्रांड का भव्य शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पुष्पेंद्र जैन मुख्य अतिथि तथा भारतीय जनता पार्टी के कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता विशिष्ट अतिथि की उपस्थिति में पेतानी राइस वेंचर की लांचिंग हुई।
मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र जैन ने कहा कि मकर संक्रांति जैसे शुभ पर्व पर पेतानी राइस का शुभारंभ एक सकारात्मक और मंगलकारी संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह ब्रांड न केवल उपभोक्ताओं को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण चावल उपलब्ध कराएगा, बल्कि किसानों और स्थानीय उद्यमियों को भी मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने नवाज वेंचर की इस पहल की सराहना करते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विशिष्ट अतिथि अशोक गुप्ता ने कहा कि मकर संक्रांति कृषि और अन्न का पर्व है और ऐसे अवसर पर चावल जैसे प्रमुख खाद्यान्न ब्रांड की शुरुआत अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पेतानी राइस की गुणवत्ता, स्वच्छता और आधुनिक पैकेजिंग इसे बाजार में अलग पहचान दिलाएगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय ब्रांडों को प्रोत्साहन देना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर पेतानी राइस के ओनर मोहम्मद नवाज़ हुसैन ने कहा कि पेतानी राइस का लक्ष्य विभिन्न प्रकार के चावलों को किसानों से सीधे लेकर उनकी साफ-सफाई, छंटाई एवं पैकेजिंग कर उपभोक्ताओं तक घर-घर पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि विशेषकर शादी-विवाह एवं शुभ अवसरों पर पेतानी राइस से बने व्यंजनों का स्वाद और खुशबू लोगों को अलग अनुभव प्रदान करती है।
लॉन्चिंग समारोह में हजरत दरगाह मुबारक खां शहीद अध्यक्ष इकरार अहमद, पेतानी राइस एम डी हाजी कलीम अहमद फरजंद,सीईओ सादिक़ कलीम,गोरखपुर डिस्पोजल अध्यक्ष पवन जालान,गोरखपुर डिस्पोजल महासचिव विकास गुप्ता,प्रमुख कैटरर रामवृक्ष, कैटरर पप्पू भाई सैयद शहाब,हाजी खुर्शीद आलम खान,अब्दुल्ला भाई समेत शहर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग एवं समस्त पेतानी टीम उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।





