Friday, August 8, 2025
spot_img
HomeMarqueeनगर में निकाली गई भव्य कलश एवं निशान यात्रा

नगर में निकाली गई भव्य कलश एवं निशान यात्रा

अवधनामा संवाददाता

कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ
कलश यात्रा में सर पर कलश और हाथों में भगवा ध्वज लिए शामिल हुई महिलाएं

सोनभद्र/ब्यूरो। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित आर्य समाज मंदिर में सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत पुराण कथा का शुभारंभ बृहस्पतिवार की सुबह 10:00 बजे से नगर में भव्य कलश एवं निशान यात्रा से हुआ। जिसका नेतृत्व यज्ञाचार्य सौरभ कुमार भारद्वाज ने किया। शोभायात्रा में भागवत कथा के मुख्य यजमान उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष रतनलाल गर्ग एवं उनकी धर्मपत्नी अनारकली देवी भगवान लड्डू गोपाल को अपने सिर पर लिए हुए शामिल हुई वहीं इस दौरान महिलाएं अपने सिर पर कलश धारण की हुई और हाथों में भगवा ध्वज लहराते हुए भक्तिमय भजन के धुन पर नाचते गाते हुए शामिल हुई। यह कलश यात्रा पूरा नगर भ्रमण करते हुए पुन: आर्य समाज मंदिर में पहुंचा। जहां पर अयोध्या से पधारी प्रवचन कर्ता श्री विष्णु प्रिया शास्त्री जी ने प्रेस वार्ता कर भगवान श्री कृष्ण और भागवत कथा की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भारत धर्म का देश है और यहां धार्मिक आयोजनों की परंपरा सदियों से बनी रही है। श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करना मानव के लिए पुण्य कारी है और इसे हर व्यक्ति को सुनना चाहिए तथा हमें अपने भावी पीढ़ियों को धर्म और अध्यात्म की शिक्षा देनी चाहिए ताकि स्वस्थ्य और शिक्षित समाज का निर्माण हो सके।
वही इस दौरान मुख्य यजमान रतन लाल गर्ग ने बताया कि यह कथा 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक शाम 5:00 बजे से 9:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा जिसमें हर दिन के कथा के अनुसार भगवान के विभिन्न स्वरूप एवं लीलाओं का दर्शन भव्य झांकी राजस्थान कोटा से पधारे व्यास ज्ञानेश जी द्वारा आयोजित की जाएगी। प्रेस वार्ता के अंत में प्रसिद्ध प्रवचन कर्ता विष्णु प्रिया शास्त्री जी एवं भागवत कथा के मुख्य यजमान रतन लाल गर्ग द्वारा वहां उपस्थित सभी पत्रकारों को स्मृति चिन्ह अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। कलश यात्रा में मुख्य रूप से भागवत कथा के संयोजक नरेंद्र गर्ग, कृष्ण कुमार, विनोद गर्ग, मंजू, अनीता गर्ग, रेनू उषा, ऊर्जा गर्ग, मीनू, साक्षी गर्ग, निधि, तनीषा, संगम गुप्ता, शुशील पाठक, शिशु तिवारी, महेश दिवेदी, मनोज सोनकर, दीपक कुमार केसरवानी, हर्षवर्धन सहित अन्य लोग शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular