Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiदेवा मेला 2022 का भव्य उद्घाटन, डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटा,...

देवा मेला 2022 का भव्य उद्घाटन, डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटा, उड़ाए कबूतर

 

 

अवधनामा संवाददाता

देवा बाराबंकी। सार्वभौमिक प्रेम एवं कौमी एकता के प्रतीक हाजी वारिस अली शाह की पावन तपोभूमि देवा शरीफ देवा मेला एवं प्रदर्शनी 2022 का भव्य उद्घाटन गुरुवार को हुआ।
परंपरागत रूप से शेख मोहम्मद हसन गेट पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार की धर्मपत्नी श्रीमती प्रीति सिंह ने शांति के प्रतीक कबूतर को उड़ा कर तथा फीता काटकर किया। उद्घाटन के उपरांत जिलाधिकारी की धर्मपत्नी ने देवा शरीफ की मजार पर चादर चढ़ाकर मेला को परम परंपरागत रूप से प्रारंभ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि मेले को सुगमता से संचालित किया जाए। इसके लिए मेला परिसर की समस्त व्यवस्थाओं को पूरा किया गया। मेले में अत्यधिक भीड़ रहेगी, कानून एवं अनुशासन को बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस व्यवस्था की गई है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी देवा मेला एवं प्रदर्शनी समिति के सदस्य रायरेश्वर बली सदस्य राजा आनंद सिंह सदस्य कुमार कीर्ति वर्धन सिंह सदस्य संदीप सिन्हा सदस्य इकबाल मुबाशिर सहित समस्त सदस्य तथा संबंधित समस्त अधिकारीगण मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular