Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeNational19 वार्डाें पर सरकार मेहरबान, 21 वार्डाें को किया नजर अंदाज

19 वार्डाें पर सरकार मेहरबान, 21 वार्डाें को किया नजर अंदाज

नगर निगम धमतरी के 19 वार्डाें में विकास कार्याें के लिए भाजपा की सरकार ने करोड़ों रुपये स्वीकृत किया है, लेकिन 21 वार्डाें से भेदभाव कर नजर अंदाज करने का आरोप निगम के कांग्रेसी पार्षदों ने लगाया है। कांग्रेसी पार्षदों का आरोप है कि शहर में जहां भाजपा के पार्षद है, सिर्फ उन्हीं के लिए राशि स्वीकृत किया है, जबकि कांग्रेस पार्षदों के वार्डाें के साथ भेदभाव किया गया है इसलिए राशि स्वीकृत नहीं किया गया है।

कांग्रेसी पार्षद राजेश ठाकुर, दीपक सोनकर, सोमेश मेश्राम, नीलू पवार, अवैश हाशमी, केन्द्र कुमार पेंदरिया आदि पार्षदों का आरोप है कि नेता प्रतिपक्ष जिन कार्याें की स्वीकृति कराने का ढिंढोंरा पीट रहा है, उसकी सच्चाई कुछ अलग ही है। करोड़ों के स्वीकृत राशि में से सवा करोड़ रुपये का कार्य पिछले दिनों निरस्त हुए पांच करोड़ रुपये की राशि में से है। दो करोड़ की राशि नहर के ऊपर सड़क निर्माण के लिए मिली थी, यह भी शामिल है। आठ करोड़ 75 लाख रुपये की राशि को भाजपा के स्थानीय नेताओं ने अपने भाजपा पार्षदों के 19 वार्डाें के लिए दिया है। कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि शहर के 21 वार्डाें के लोग शहर के नहीं है। विधानसभा व लोकसभा चुनाव में झूठे वादे कर वोट बटोरते थे।

शहर के 21 वार्डाें के विकास और निर्माण के लिए राशि स्वीकृत नहीं होने से यहां के वार्डवासियों में नाराजगी है।वार्डवासियों का आरोप है कि राज्य सरकार सभी के लिए है, तो राशि बराबरी सभी 40 वार्डाें में विकास और निर्माण के लिए स्वीकृत करना चाहिए। शहर के विकास और निर्माण में राजनीति बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।महापौर विजय देवांगन ने कहा कि शहर के सभी 40 वार्डाें में कार्याें को बांटते आ रहे हैं। पांच साल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन कांग्रेस-भाजपा पार्षदों के लिए भेदभाव नहीं किया गया। शहर के सभी वार्डाें के लिए बराबर कार्य दिया गया, लेकिन भाजपा की सरकार आते ही भेदभाव रवैया का उजागर हुआ है। भेदभाव से शहर का विकास प्रभावित होगा। शहर के विकास में भेदभाव का खामियाजा भविष्य में भुगतना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular